
-जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आगर-मालवा। नईदुनिया न्यूज
मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में 19 नवंबर को की गई। इसमें कबड्डी बालक वर्ग में नलखेड़ा, फुटबॉल बालिका में नलखेड़ा तथा कबड्डी बालिका, फुटबॉल बालक, वॉलीबॉल बालिका वर्ग में आगर की टीमें विजेता रही। 500 के लगभग खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
युवक कल्याण विभाग के पवन उचाड़िया ने बताया कि कबड्डी बालक में बड़ौद उपविजेता, बालिका कबड्डी में सुसनेर उपविजेता, बालक फुटबॉल में नलखेड़ा उपविजेता, फुटबॉल बालिका में सुसनेर उपविजेता, वॉलीबॉल बालक में सुसनेर विजेता, आगर उपविजेता, वॉलीबॉल बालिका वर्ग बड़ौद की टीम उपविजेता रही। 100 मीटर दौड़ बालक में राहुल वर्मा प्रथम, रामबाबू द्वितीय, बालिका में साक्षी पाटीदार प्रथम, तरीषी सोनी द्वितीय, 200 मीटर बालक में रणवीरसिंह प्रथम, यश गवली द्वितीय, बालिका में शोभा प्रथम, रुखमा द्वितीय, 400 मीटर बालक में विशाल प्रथम, आदर्श द्वितीय, बालिका में देव यादव प्रथम, सुरलीन द्वितीय, 1000 मीटर बालक में दीपक प्रथम, युवराज द्वितीय, गोला फेंक बालक में चिराग शर्मा प्रथम, जसवंतसिंह द्वितीय, बालिका में आराधना प्रथम, प्रिया द्वितीय, भाला बालक में हरिओम प्रथम, पीरू द्वितीय, बालिका में मुस्कान प्रथम, वर्षा द्वितीय, ऊंची कूद में तनिष्क प्रथम, तौफिक द्वितीय, बालिका में पायल प्रथम, रिमा द्वितीय, लंबी कूद बालक में प्रभात प्रथम, रविन्द्र द्वितीय, कुश्ती बालक में विजय, जितेन्द्र प्रथम, अनिल, विजय द्वितीय, बालिका में योगिता, टीना प्रथम, विनिता, वर्षा द्वितीय, कराते बालक में अंशुल, गौरव, पूरब प्रथम, सौरभ, विनोद, विकास द्वितीय, बालिका में श्रुति, रिया, रिशिता प्रथम, राधा, लक्ष्मी द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिताएं थाना ग्राउंड थाना ग्राउंड की गईं। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गोपाल परमार थे। विशेष अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी एमएल बिसावत, कैलाश गवली थे। इन्होंने विजेता, उपविजेता टीमों तथा एथलेटिक्स व कुश्ती आदि व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय रहीं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
19एजीआर 12 - आगर में जिला प्रतियोगिता में अव्वल टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते विधायक।