वेस्टर्न रेलवे ट्रेक मेंटेनर एसोसिएशन संघ की बेरछा में हुई बैठक
बेरछा। वेस्टर्न रेलवे मेंटेनर एसोसिएशन संघ की बैठक का आयोजन बेरछा रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। इसके पूर्व वेस्टर्न रेलवे कर्मचारियों ने नगर में ढोल-ढमाकों के साथ चल समारोह निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद चंद्रीवाल मंडल अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि जोनल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष विकाससिंह, मंडल उपाध्यक्ष किशन वाघ, उज्जैन ब्रांच अध्यक्ष
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 10 Oct 2017 03:58:26 AM (IST)
Updated Date: Tue, 10 Oct 2017 03:58:26 AM (IST)

बेरछा। वेस्टर्न रेलवे मेंटेनर एसोसिएशन संघ की बैठक का आयोजन बेरछा रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। इसके पूर्व वेस्टर्न रेलवे कर्मचारियों ने नगर में ढोल-ढमाकों के साथ चल समारोह निकाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रसाद चंद्रीवाल मंडल अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि जोनल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष विकाससिंह, मंडल उपाध्यक्ष किशन वाघ, उज्जैन ब्रांच अध्यक्ष संजय लोधी, महू ब्रांच अध्यक्ष समरजी, मंडल संगठन मंत्री धीरेन्द्र कुमार थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने ट्रेक मेन की कर्मठता, बहादुरी, कार्यप्रणाली की सराहना की। कर्मचारी युनियन डब्ल्यूआरटीए ने कम समय में 2700 रुपए हार्ड ड्यूटी रिस्क एलाउंस दिलवाया है। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग में दो व्यक्तियों को चलाने की अनुमति व रेलवे की सभी परीक्षाओं में सम्मिलित करने की मांग रखी गई। ट्रेकमेनों की समस्याओं के निदान के लिए रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप जायसवाल ने किया। आभार बेरछा ब्रांच के अध्यक्ष संजय हनोतिया ने माना।
चित्र 9 बीइआर 1. वेस्टर्न रेलवे ट्रेक मेंटेनर एसोसिएशन बैठक को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चंद्रीवाल।