• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

MP के नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, ओडिशा से आए 8 श्रद्धालुओं की मौत

Nalkheda Car Accident: आगर-मालवा जिले में नलखेड़ा में एक कार नाले में गिरने से उसमें सवार सभी लोग डूब गए।

By Mohit VyasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 11:34:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:59:36 PM (IST)
MP के नलखेड़ा में बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, ओडिशा से आए 8 श्रद्धालुओं की मौत
कार को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते स्थानीय लोग।

HighLights

  1. कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं की मौत
  2. सभी श्रद्धालु ओडिशा के बताए गए हैं जो उज्जैन दर्शन के लिए आए थे
  3. देर रात तेज बारिश की वजह से उफान पर आ गया था नाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर-मालवा। आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के पास बीती रात मूसलधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच पानी के तेज बहाव में एक कार नाले में बह गई। हादसे में कार सवार 3 बच्चों, 3 पुरुषों और 2 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए कार और शवों को नाले से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।


naidunia_image

मृतकों के नाम

  • राधा राानी उम्र 33 साल निवासी भुवनेश्वर ओडिशा
  • ज्ञानेंद्र कुमार बेहरा उम्र 41 निवासी कटक ओडिशा
  • रीता रानी उम्र 38 वर्ष निवास भुवनेश्वर
  • कृष्णा पिता शिवप्रसाद बेहरा निवासी भुवनेश्वर

रस्सी से खींचकर कार को किनारे पर लाए

देर रात घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से खींचकर कार को नाले के किनारे पर लाया गया। इसके बाद उसमें सवार लोगों के शव बाहर निकाले गए।

ओडिशा से आए थे श्रद्धालु

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सभी ओडिशा से उज्जैन दर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद सभी नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए थे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि कार देर रात को नाले में गिरी थी। हादसे के वक्त नाले में पानी उफान पर था। इस वजह से किसी को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।

8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद एसपी-कलेक्टर मौके पर पहुंचे

naidunia_image

मां बगलामुखी मंदिर के पास नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बहने की घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए मौके पर नारेबाजी की और घटना की जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।