• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में बेरछा रोड पर जननी एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार घायल

डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

By Mohit VyasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 10:15:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 10:25:01 AM (IST)
शाजापुर में बेरछा रोड पर जननी एंबुलेंस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार घायल
दुर्घटनाग्रस्त ऑटो रिक्शा और एंबुलेंस।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरछा रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे जननी 108 बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

naidunia_image

तीन हादसों में 15 लोग हुए घायल, रफ्तार बन रही कहर

वाहनों की तेज रफ्तार कहर बन रही है। मंगलवार को अलग-अलग तीन हादसों में 15 लोग घायल हुए। दो हादसे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए और एक हादसा टंकी चौराहे पर हुआ। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस द्वारा मामलों की जांच की जा रही है।


पहला हादसा जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हाईवे पर नैनावद घाटी क्षेत्र में मंगलवार को चार पहिया गाड़ी में सवार होकर एक परिवार चिड़ावद जिला देवास से बोलाई हनुमान दर्शन के लिए जा रहा था। तभी नैनावद घाटी पर आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक सीएनजी गैस सिलिंडर वाहन से टकरा गया।

गाड़ी का धुआं छाने से हुआ हादसा

सिलिंडर ले जा रहा वाहन घाटी पर चढ़ते समय लोड नहीं ले पा रहा था। ऐसे में एक्सीलरेटर दबाने पर उसके पीछे से काला धुआं निकला। धुआं छाने के कारण पीछे आ रहा देवास निवासी परिवार को वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में आरव, दिव्या, शांता बाई, 13 महीने का शिवांश, पूजा, इंद्रा पटेल, सचिन और तक्ष सभी निवासी ग्राम चिड़ावद जिला देवास घायल हुए।

दूसरा हादसा मक्सी बायपास पर हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। राज, संदीप, अनिल और संतोष घायल हुए। यह सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर जा रहे थे। सिरोलिया के पास हादसे के शिकार हो गए।

कार ने मारी टक्कर

टंकी चौराहा बेरछा रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसके बेटे-बेटी घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। सीमा चौहान, अंकित चौहान और निकिता चौहान घायल हुए। घायल अंकित ने बताया कि वह मां और बहन के साथ खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : इंदौर की सड़कों पर ओवरटेक की वजह से बढ़ रहे सड़क हादसे, दो महीनें में 41 की मौत