• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

'समुद्र बीच में न होता, अरब देशों से चुनाव लड़ता नेहरू-गांधी परिवार', एमपी के सीएम ने ली चुटकी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आज भारत नई तकनीक का इस्तेमाल करके लोकतंत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन 'भाईसाहब' मानते ही नही...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 09:27:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 09:35:56 AM (IST)
'समुद्र बीच में न होता, अरब देशों से चुनाव लड़ता नेहरू-गांधी परिवार', एमपी के सीएम ने ली चुटकी
सीएम डॉ. मोहन यादव। - फाइल फोटो

HighLights

  1. गांधी परिवार के सदस्यों के दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ने पर मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया
  2. राहुल पर तंज कसा- भाईसाहब' का नाम पप्पू है तो काम भी वैसा ही करेंगे
  3. राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भी एमपी के मुख्यमंत्री ने निशाना साधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और परिवार के अन्य सदस्यों ने कभी दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ा, क्योंकि वहां के लोग उन्हें अच्छी तरह जानते थे। इसके बजाय उन्होंने उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी जैसी सीटें चुनीं।

केरल के वायनाड से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए डॉ. यादव ने कहा कि यह परिवार अब चुनाव लड़ने के लिए उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ गया है। कहा कि लोग कहते हैं कि समुद्र बीच में आ गया, वरना गांधी परिवार के ये नेता चुनाव लड़ने के लिए अरब देशों या किसी और जगह पहुंच जाते।


आगर-मालवा में रविवार को लाड़ली बहनों को धनराशि जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आज भारत नई तकनीक का इस्तेमाल करके लोकतंत्र में आगे बढ़ रहा है, लेकिन 'भाईसाहब' मानते ही नहीं हैं। भाई साहब क्या करें? उनका नाम ही पप्पू है। अगर नाम पप्पू है, तो काम भी पप्पू जैसा ही करेंगे। क्या किया जा सकता है।

इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भी मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। कहा कि वे लोगों और युवाओं के बारे में बात करने के नाम पर 'झूठ का पुलिंदा' लेकर मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

कांग्रेस गलत जानकारी फैला रही है कि राज्य सरकार 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रही है डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी को इसके बजाय मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि पिछली कांग्रेस सरकारें डकैतों और नक्सलवाद की समस्या को रोकने में नाकाम रहीं।

डकैतों और नक्सलियों का किया सफाया

भाजपा सरकार ने राज्य से डकैतों और नक्सलियों, दोनों का सफाया कर दिया है। बोले कि अब तो ट्रंप भी कह रहे हैं कि जैसे मोदी जी ने आईडी कार्ड बनाए, वैसे अमेरिका में बनवाएंगे। यह हमारे इलेक्शन कमीशन का सम्मान है। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पर न्यायपालिका और सशस्त्र बलों पर भी सवाल उठाता है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी