शाजापुर में स्थाई मार्ग निरीक्षक ट्रॉली से टकराई गोवा एक्सप्रेस, रेलकर्मी की मौत; एक गंभीर घायल
श्चिम रेलवे ज़ोन के रतलाम मंडल में बेरछा मक्सी रेलवे स्टेशन के पास ग्राम झोंकर रेलवे फाटक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवा एक्सप्रेस ट्रेन न...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 12:59:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 01:41:21 PM (IST)
हादसे के बाद मौके पर खड़ी ट्रेन। -वीडियो ग्रैबHighLights
- मक्सी-बेरछा रेलवे स्टेशन के बीच झोंकर के पास हुआ हादसा
- हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हुई है और एक गंभीर घायल हुआ है
- दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : पश्चिम रेलवे ज़ोन के रतलाम मंडल में मक्सी-पीर उमरोद के पास ग्राम झोंकर रेलवे फाटक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने स्थाई मार्ग निरीक्षक ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हुई है और एक गंभीर घायल हुआ है।
दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने कार्रवाई कर रेल यातायात सूचारू कराया। रेलवे द्वारा हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
जानकारी अनुसार बेरछा रेलवे स्टेशन से लगभग 14 किलोमीटर दूर मक्सी-पीर उमरोद के बीच ट्रैक मेंटेनेंस का काम कर रही स्थाई मार्ग निरीक्षक ट्राली को मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक सुधारक रेलकर्मी भगवानसिंह की मौके पर ही मौत हो और एक अन्य कर्मचारी दिलीप जायसवाल दोनों निवासी बलियासोन जिला शाजापुर का पैर कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार किया जा रहा है।
ट्रैक सुधार कार्य के दौरान हादसा
जानकारी अनुसार, झोंकर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य किया जा रहा था। तभी मक्सी की ओर से आई डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने स्थाई मार्ग निरीक्षक ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राली बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जांच की जा रही है
मक्सी- पीरउमरोद के बीच गोवा एक्सप्रेस ट्रेन और ट्रॉली की टक्कर हुई है। हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हुई और एक गंभीर घायल हुआ है। घटना से करीब आधे घंटे रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेल यातायात सूचारू कराया। हादसे की जांच की जा रही है। - मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रतलाम रेल मंडल