• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

लाड़ली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं, आगर-मालवा में बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर मालवा में परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खा...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:26:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:26:01 PM (IST)
लाड़ली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं, आगर-मालवा में बोले मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में संबोधित करते और लाड़ली लक्ष्मी को दुलार करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। (सौ. जनसंपर्क विभाग)

HighLights

  1. चार नई गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा
  2. स्वामित्व योजना से पट्टाधारियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
  3. कांग्रेस नेता पांच साल में एक बार जनता के बीच जाते हैं

नईदुनिया न्यूज, आगर मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर मालवा में परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की।

साथ ही उन्होंने 225.95 करोड़ रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28.14 करोड़ रुपये लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कहा है कि प्रदेश की लाडली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही है। नारी सशक्तिकरण केवल नारों से नहीं हो सकता है, इसके लिये प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।


बोले की देश में मध्यप्रदेश ही पहला एक मात्र राज्य है, जहां 17 सितम्बर से स्वामित्व योजना के तहत् 50 लाख भू-अधिकार पट्टाधारियों को उनके स्वामित्व की निःशुल्क रजिस्ट्री करवाई जा रही है। जिससे उन्हें पट्टे की जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। प्रदेश में सुगम परिवहन के लिये गांव-गांव एवं पंचायतों में बसें प्रारंभ की गई है।

वर्ष 2030 तक प्रदेशभर में 15 हजार बसें और चलाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी आमजनों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन को लेकर कहा कि प्रदेश में प्रमुख धार्मिक स्थलों के निरंतर विकास एवं वहां श्रृद्धालुओं के लिये सुविधाओं के विस्तार के कारण प्रदेश में धार्मिक पर्यटक एवं श्रृद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

उज्जैन में वर्ष 22-23 जहां 70 लाख श्रृद्धालु आएं थे, जो इस वर्ष बढ़कर 8 करोड़ हो गए है और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में इस वर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक एवं श्रृद्धालु मध्यप्रदेश में आएं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगर में आलू आधारित करीब 4,000 करोड़ रुपये के उद्योग की दिशा में भी काम किया जाएगा।

आने वाले समय में जिले में 300 से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा को विकसित रूप दिया जाएगा। दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है।

कांग्रेसियों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बोले कि कांग्रेस नेता पांच साल में एक बार जनता के बीच जाते हैं। सेना पर सवाल खड़े करते हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति हर नागरिक के मन में सम्मान होना चाहिए।

मोदी के जन्मदिन पर जलाएं दीप

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितंबर को प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर अपने-अपने घरों पर दीये जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया।