MLA Vijay Mishra : विधायक विजय मिश्रा ने जताई एनकाउंटर की आशंका, आगर से ले गई बदोही पुलिस
MLA Vijay Mishra : उत्तर प्रदेश के भदोही से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को शुक्रवार को आगर-मालवा पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Aug 2020 09:51:23 AM (IST)
Updated Date: Sun, 16 Aug 2020 05:56:20 AM (IST)
MLA Vijay Mishra : आगर-मालवा। बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को ले जाने के लिए भदोही पुलिस का दल आगर मालवा जिले की तनोडिया पुलिस चौकी पर पहुंचा। इसके बाद विधायक मिश्रा को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस विधायक को उत्तर प्रदेश ले गई। इस दौरान विधायक ने एनकाउंटर होने का खतरा बताया। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिश्रा को आगर मालवा पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। एसपी राकेश सगर ने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्र भेजकर विधायक पर अपराध दर्ज होने की जानकारी दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग करने को कहा था। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।
विधायक के समर्थक पहुंचे तनोडिया
तनोडिया पुलिस चौकी पर विधायक मिश्रा के समर्थकों का जमावड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश से आए उनके ये समर्थक और समाजजन सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनको आशंका है कि उत्तर प्रदेश पुलिस विधायक मिश्रा का एनकाउंटर कर सकती है। समर्थकों ने मांग की है कि मध्य प्रदेश पुलिस का दल उनको सुरक्षित उत्तर प्रदेश छोड़कर आए। News Updating...