नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर-मालवा/बड़ौद। बड़ौद थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपित को पकड़ा है। टीआइ कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि 14 वर्षीय किशोर ने बालक के साथ गलत काम किया। इसके बाद बालक ने यह बात अपने घर वालों को बताने का कहा। इससे गुस्सा होकर किशोर ने हत्या कर दी। आरोपित भी उसी गांव का ही निवासी है।
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसे गलत काम करने की सनक जैसी रहती है। जिस तरीके से उसने अपने से तीन वर्ष छोटे बालक की हत्या की, वह सामान्य बात नहीं है। फिलहाल आरोपित की भी मेडिकल जांच भी कराई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आनी है। दोनों रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद और भी जानकारी सामने आएगी। आरोपित को पुलिस ने किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात बालक शव एक मकान के पीछे प्लास्टिक की थैली में मिला था। वह शाम के समय खेलने के लिए निकला था, किंतु देर रात तक नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की थी। एसपी सहित आला अधिकारी ने रखी नजर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह सहित आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें- 'गलत तरीके से छूते हैं टीचर'...राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज
एएसपी रविंद्र कुमार बोयट और एसडीओपी आगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच दल को दिशा निर्देश दिए। एफएसएल टीम, डाग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। मौके से खून के धब्बे, शव को घसीटने के निशान, खून लगे लकड़ी का पाया और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बालक को साइकिल चलाने के बहाने बुलाया गया था। हत्या करने वाले किशोर ने पुलिस को जानकारी दी है कि बालक को साइकिल चलाने का लालच देकर अपने निर्माणाधीन मकान में बुलाया। वहां गलत काम किया।
जानकारी के अनुसार किशोर ने दो माह पहले भी बालक के साथ गलत काम किया था। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में बैठक के बाद 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। किशोर के साथ उसके स्वजन ने मारपीट भी की थी। पुलिस अधिकारियों ने भी ऐसा घटनाक्रम होने की जानकारी मिलने की बात कही है।
सीएसपी आगर मोतीलाल कुशवाह ने कहा कि अनैतिक कृत्य के बाद हत्या बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया गया। इसके बाद लकड़ी के पाये से निर्ममता से हत्या की गई और शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर फेंका गया था।