• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: शुजालपुर-अकोदिया रोड पर हादसा, राहगीरों को ट्रक ने राैंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की माैके पर ही माैत

हादसे की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंचे।ट्रक चालक ट्रक को माैके पर छोड़कर भाग निकला।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 09:03:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 09:10:42 PM (IST)
MP News: शुजालपुर-अकोदिया रोड पर हादसा, राहगीरों को ट्रक ने राैंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की माैके पर ही माैत
मृतक एक ही परिवार के हैं और ग्राम खेड़ीनगर के निवासी है। यह लोग घटना स्थल के पास ही स्थित खेत से लाैट रहे थे।

शाजापुर। शुजालपुर-अकोदिया रोड पर शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।ट्रेक्टर-ट्राली से टकराने के बाद बेकाबू हुए ट्रक ने रोड किनारे चल रहे चार लोगों को राैंद दिया। जिससे चारों की माैके पर ही माैत गई। मृतक एक ही परिवार के हैं और ग्राम खेड़ीनगर के निवासी है। यह लोग घटना स्थल के पास ही स्थित खेत से लाैट रहे थे। हादसे की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंचे।ट्रक चालक ट्रक को माैके पर छोड़कर भाग निकला।

शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्रसिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में लीलाबाई पत्नी गणपतसिंह उम्र 65 वर्ष, अमन बरोलिया उम्र 25 वर्ष, उसकी गर्भवकी पत्नी वर्षा उम्र 23 वर्ष और हादसे के शिकार परिवार का भांजा नैतिक उम्र 12 वर्ष की माैत हुई है। हादसे में राहुल का नाम का एक युवक घायल हुआ है।


जिसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद माैके पर काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस और प्रशासन ने मामले को शांत कराया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस द्वारा ट्रक जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे स नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की।

naidunia_image

हादसा बहुत ही दुखद है। पुलिस, प्रशासन और चिकित्सा टीम काम कर रही है। हमारे द्वारा मामले मं नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

-किशोर कन्याल, कलेक्टर