• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के शाजापुर में तीन मुस्लिमों ने राम मंदिर परिसर में जबरन पढ़ी नमाज, एफआईआर दर्ज

शाजापुर जिले के किलोदा गांव में राम मंदिर प्रांगण में तीन मुस्लिम भाइयों ने जबरन नमाज पढ़ी। पुजारी के रोकने पर भी वे नहीं माने। पुजारी की शिकायत पर पु...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 26 Oct 2024 08:47:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Oct 2024 08:53:37 PM (IST)
MP के शाजापुर में तीन मुस्लिमों ने राम मंदिर परिसर में जबरन पढ़ी नमाज, एफआईआर दर्ज
तीन मुस्लिम भाइयों ने राम मंदिर परिसर में जबरन पढ़ी।

HighLights

  1. तीन मुस्लिम भाइयों ने मंदिर में जबरन नमाज पढ़ी
  2. पुजारी ने रोकने की कोशिश की फिर भी नहीं मानें
  3. धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में तीनों पर FIR

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के एक गांव स्थित राम मंदिर प्रांगण में तीन मुस्लिमों ने जबरन नमाज पढ़ी, तीनों आपस में भाई हैं। मंदिर के पुजारी के रोकने पर भी वे नहीं माने। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, सलसलाई थाना क्षेत्र के गांव किलोदा में राम मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने मंदिर परिसर में घुसकर जबरन नमाज पढ़े जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

मंदिर प्रांगण में नमाज पढ़ी

वाक्या 25 अक्टूबर का है। पुजारी के अनुसार, वह शाम करीब 5.45 बजे मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां मंदिर में आए। तीनों ने मंदिर के दरवाजे पर मटके के पानी से हाथ-पैर धोए और मंदिर प्रांगण में नमाज पढ़ी।


नहीं मांगी कोई अनुमति

पुजारी का कहना है कि नमाज पढ़ने के लिए तीनों ने कोई अनुमति नहीं मांगी। उन्होंने तीनों से नमाज पढ़ने के लिए मना किया लेकिन तीनों ने बात नहीं मानी। जबरन नमाज पढ़ने के बाद तीनों वहां से चले गए। नमाज पढ़ने वाले तीनों आपस में भाई बताए गए हैं।

तीनों पर केस दर्ज

सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि पुजारी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धारा 298, 3(5) के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई करेगी।