• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Ministers In MP Cabinet: इंदरसिंह परमार बने कैबिनेट मंत्री, बचपन से ही जुड़े हैं संघ से

MP Cabinet Formation : तीसरी बार विधायक और दूसरी बार मंत्री बनेंगे इंदर सिंह परमार।

By Mohit VyasEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 25 Dec 2023 12:59:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Dec 2023 03:58:18 PM (IST)
New Ministers In MP Cabinet: इंदरसिंह परमार बने कैबिनेट मंत्री, बचपन से ही जुड़े हैं संघ से
इंदर सिंह परमार

HighLights

  1. स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री रहे।
  2. इंदर सिंह परमार अब तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
  3. 2023 में शुजालपुर सीट से निर्वाचित होकर तीसरी बार विधायक बने।

New Ministers in MP Cabinet: मोहित व्यास, शाजापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार में शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में वह स्कूल शिक्षा स्वतंत्र प्रभार एवं सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं प्रदेश में सीएम राइज स्कूल योजना प्रारंभ हुई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा को लेकर भी कई नवाचार किए गए। शाजापुर जिले के शुजालपुर विधानसभा सीट से वह दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इसके पहले एक बार वह कालापीपल विधानसभा से विधायक चुने गए।

naidunia_image

इस तरह इंदर सिंह परमार अब तक तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक से जुड़ गए थे। बाद में छात्र राजनीति में रुचि के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े, 1989 से 1996 तक एबीवीपी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उज्जैन संभागीय संघटन मंत्री बने, शाजापुर भाजपा जिला महामंत्री दो बार बने।


एक बार मध्य प्रदेश मंत्री भी बने, वे साल 2013 में कालापीपल से पहली बार विधायक बने, 2018 में कालापीपल सीट छोड़कर शुजालपुर से दूसरी बार विधायक बने। 2023 में शुजालपुर सीट से निर्वाचित होकर तीसरी बार विधायक बने।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में इंदरसिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के लिए भोपाल से फोन आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परमार एक बार फिर मंत्री के रूप में प्रदेश में बेहतर कार्य करेंगे।