
Shajapur Election Result इलेक्शन डेस्क, शाजापुर। मध्य प्रदेश में मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच शाजापुर में मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है।
#WATCH मध्य प्रदेश: शाजापुर झड़प पर मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, "शाजापुर में मतगणना के दौरान वोटों का अंतर कम था... इसलिए अस्वीकृत पोस्टल बैलेट के दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है..." https://t.co/QwyQYJjhQG pic.twitter.com/Ja0dL8eVVS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
जानकारी के अनुसार यहां से भाजपा के अरुण भीमावद और कांग्रेस के कुसुम सिंह करार चुनावी मैदान में है। जहां भीमावद ने करीब 5 से 6 वोटों से जीत हासिल की है। जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता यहां आमने-सामने हो गए, इसके बाद पथराव भी हुआ।
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद, फिलहाल हालात सामान्य #MPElection2023 #ElectionResults #ElectionResults2023 #ResultsWithNaidunia pic.twitter.com/NZnuzuIXW7
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 3, 2023
इस घटनाक्रम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोंले छोड़कर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। फिलहाल हालात सामान्य है।
#WATCH शाजापुर, मध्य प्रदेश: मतगणना केंद्र के पास भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर ASP एसपी बघेल ने कहा, "...मतगणना जारी है, मतगणना के दौरान किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। भाजपा और कांग्रेस समर्थक सड़क पर खड़े थे और जीत-हार को लेकर बहस हुई, पुलिस मौके पर पहुंची। अभी… https://t.co/QwyQYJjhQG pic.twitter.com/aqY8jSlLcV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023