शाजापुर: रत्नागिरी जा रही नेपाली यात्रियों की बस में लगी आग, 65 लोग सुरक्षित
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर शाजापुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर रविवार को एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस नेपाल से आए यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जा रही थी।
Publish Date: Mon, 18 Aug 2025 12:47:46 AM (IST)
Updated Date: Mon, 18 Aug 2025 12:47:46 AM (IST)
HighLights
- शाजापुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर रविवार को एक यात्री बस में अचानक आग लग गई
- बस नेपाल से आए यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जा रही थी
- बस के केबिन से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई
नईदुनिया प्रतिनिधि ,शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर शाजापुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर रविवार को एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस नेपाल से आए यात्रियों को लेकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जा रही थी।
बस के केबिन से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे ढाबे पर रोक दिया। वहीं यात्री खिड़की और दरवाजे से कूदकर नीचे उतर गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यात्रियों ने बताया हाल
यात्री बलराम, निवासी धनगढ़ी (नेपाल) ने बताया कि बस में करीब 65 लोग सवार थे। सभी लोग रत्नागिरी में मछली पकड़ने का काम करते हैं। वे उत्तर प्रदेश के पलिया से बस में सवार होकर निकले थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।