• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाजापुर में देर रात एक घर के बाहर भीड़ ने किया हंगामा, लोग बोले- 'अंदर चलता है गंदा काम'

शाजापुर शहर के किला रोड पर सोमवार रात एक घर के सामने लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने घर के अंदर अनैतिक गतिविधि चलाने का आरोप लगाया। पुलिस वहां पहु...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 08:48:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Aug 2024 05:00:00 AM (IST)
शाजापुर में देर रात एक घर के बाहर भीड़ ने किया हंगामा, लोग बोले- 'अंदर चलता है गंदा काम'
भीड़ से बचाकर युवक को ले जाती पुलिस।

HighLights

  1. घर के बाहर भीड़ जमा होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस।
  2. महिला पुलिस के आने में हुई देरी से भी गुस्सा हो गए लोग।
  3. घर के अंदर मौजूद युवक ने मारने के लिए ईंट उठा ली थी।

शाजापुर। शाजापुर शहर के किला रोड पर सोमवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। एक घर में अनैतिक गतिविधि होने की शंका में यहां भीड़ जुट गई थी। लोग घर की तलाशी लेने की मांग कर रही थी। उनका कहथा कि अंदर गंदा काम चलता है। कोतवाली थाना पुलिस टीम भी पहुंची, लेकिन काफी देर तक महिला पुलिस अधिकारी नहीं पहुंची। इस पर भीड़ आक्रोशित हो गई।

पुलिसकर्मियों के साथ कुछ लोग घर में घुसे। वहां एक युवक छत पर चढ़ गया और लोगों को देखकर ईंट उठा ली। युवक की इस हरकत से भीड़ और आक्रोशित हो गई। पुलिसकर्मियों ने युवक को मशक्कत के बाद पकड़ा। पुलिस युवक को थाने ले जा रही थी, तभी भीड़ ने उसकी पिटाई भी कर दी। पुलिस जैसे-तैसे युवक को थाने लेकर आई।


हिंदू संगठनों ने की नारेबाजी

इधर, कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हालांकि अधिकारियों की समझाइश से मामला शांत हुआ। मामले में युवक की पत्नी को भी थाने लाया गया है। युवक मुस्लिम है और उसकी पत्नी हिंदू है।

naidunia_image

एक पीड़ित युवती भी थाने पहुंची। देर रात तक पुलिस संबंधितों से जानकारी लेती रही। कोतवाली थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग डटे रहे। एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि मामले में शिकायत पर सख्त कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अब इस मामले में सभी से पूछताछ कर जानकारी ले रही है। हंगामे के दौरान जब भीड़ युवक को मारने लगी, तो पुलिस मुश्किल से उसे गाड़ी के अंदर बैठा पाई थी। इसके बाद लोगों को शांत करने की कोशिश करते रहे और जैसे-तैसे उसे थाने लया गया।