• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • शाजापुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shajapur News: चीलर डैम में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की डूबने से मौत, देखें VIDEO

Shajapur News: रंगपंचमी के बाद चार दोस्त बांध में नहाने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ और तीन डूब गए।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 25 Mar 2019 03:16:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Mar 2019 04:39:33 PM (IST)
Shajapur News: चीलर डैम में नहाने के दौरान 3 दोस्तों की डूबने से मौत, देखें VIDEO

शाजापुर। शाजापुर के चीलर डैम में नहाने गए तीन युवाओं की डूबने से मौत हो गई है। रंगपंचमी के बाद चार दोस्त बांध में नहाने गए थे। नहाते-नहाते तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई। मरने वाले युवकों की उम्र 25 साल बताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त शाजापुर निवासी गौरव गोभुज, दीपक जाधव और सावन बैरागी के रूप में हुई। उनका चौथा साथी यशराज दिखित बच गया।

हादसे की खबर लगते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने बांध में उतरकर युवकों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी के अंदर डूबा एक युवक मिला। जिसे आनन-फानन में निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से बाकी दो शव भी बाहर निकाले गए। इस दर्दनाक हादसे में अपने तीन दोस्तों को खोने के बाद से ही यशराज का बुरा हाल है। वो सुध-बुध खो बैठा और रोने लगा।