• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में कालापीपल के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी

कालापीपल विधानसभा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दोपहिया वाहन रैली में दोनों हाथ छोड़कर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:10:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 09:22:50 PM (IST)
शाजापुर में कालापीपल के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने हाथ छोड़कर चलाई बाइक, बाद में वीडियो जारी कर मांगी माफी
विधायक घनश्याम चंद्रवंशी। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बोले- जोश और उत्साह में ऐसा किया
  2. सब से क्षमा चाहता हूं, ऐसा कोई भी न करें
  3. रैली में दोनों हाथ छोड़कर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : कालापीपल विधानसभा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह दोपहिया वाहन रैली में दोनों हाथ छोड़कर बुलेट मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने और तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने के बाद विधायक चंद्रवंशी को गलती का एहसास हुआ।

उन्होंने वीडियो जारी कर बुलेट चलाते वक्त हाथ छोड़ने पर लोगों से माफी मांगी। कहा कि जोश और उत्साह में मेरे द्वारा दोनों हाथ छोड़ दिए गए थे। मैं सभी से क्षमा चाहता हूं। यह कहना चाहता हूं हम सभी नियमों का पालन करें। मैं भी नियमों का पालन करता हूं किंतु यात्रा के दौरान मेरे द्वारा उत्साह में ऐसा किया गया। ऐसा कोई भी न करें। मेरे द्वारा कोई स्टंट नही किया गया, युवाओं के साथ उत्साह में यह हुआ था।


गनीमत रही हादसा नहीं हुआ

सोमवार को जल जन सेवा रैली कालापीपल से जामनेर तक निकाली गई थी। इसी रैली में विधायक ने दोनों हाथ से हैंडल छोड़कर बुलेट चलाई। गनीमत रही कि कोई हादसा नही हुआ। रैली में कई कार्यकर्ता भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। विधायक चंद्रवंशी ने हेलमेट पहना था।

सीट बेल्ट लगाकर दिया था संदेश

इन्हीं विधायक ने गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी की मूर्ति को कार में सीट बेल्ट लगाकर भोपाल से कालापीपल लाकर यातायात नियम पालन का संदेश दिया था। किंतु अब विधायक द्वारा स्वयं यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है।

कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने उठाए सवाल

मामले में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम से पूछा कि सीएम जी क्या आम जनता और माननीयों के लिए अलग-अलग कानून हैं? एक तरफ आम जनता कोई स्टंट करे तो उसका चालान कट जाता है और उसके ऊपर चालान के साथ अतिरिक्त कार्रवाई भी होती है।

वहीं कोई माननीय ऐसा करे तो उसे स्टंट कह दिया जाता है। ये वही माननीय हैं, जो आपके सामने चप्पल छोड़ने की कसम खाने की बात कहते हैं और अब चप्पल पहनकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, सवाल आपसे है। एसपी साहब, सवाल आपसे है। क्या मध्य प्रदेश में दो कानून चलेंगे या एक कानून चलेगा? क्या माननीयों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, चालान कटेगा या उनके ऐसे कृत्य को स्टंट मानकर छोड़ दिया जाएगा?

कानून सभी के लिए समान है

कानून सभी के लिए समान है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विधायक घनश्याम चंद्रवंशी हाथ छोड़कर मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - निमेश देशमुख, एसडीओपी शुजालपुर

यह भी पढ़ें- बीजेपी विधायक बोले- मुस्लिम 'जय श्री राम' का नारा और तिलक लगाएं तो हमें आपत्ति नहीं, वो अपनी बहनों-बेटियों को भी गरबा में साथ लाएं