• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में खेलों का बुरा हाल, 7 जिलों से आए खिलाड़ियों को न किट मिली, न नाश्ता, मेडल के लिए भी तरसे

मध्य प्रदेश के शाजापुर के जिला मुख्यालय स्थित लीड कॉलेज मैदान पर आयोजित 17 वर्ष आयु वर्ग की संभागीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारी अव्यवस्था देखने...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 12:23:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 12:23:02 PM (IST)
शाजापुर में खेलों का बुरा हाल, 7 जिलों से आए खिलाड़ियों को न किट मिली, न नाश्ता, मेडल के लिए भी तरसे
7 जिलों से आए खिलाड़ियों को न किट मिली, न नाश्ता, मेडल के लिए भी तरसे (AI तस्वीर)

HighLights

  1. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
  2. बिना मेडल ही विजेता खिलाड़ियों को लौटना पड़ा
  3. इस पूरे मुद्दे पर विभाग ने सफाई दी है

डिजिटल डेस्क, शाजापुर। शाजापुर के जिला मुख्यालय स्थित लीड कॉलेज मैदान पर आयोजित 17 वर्ष आयु वर्ग की संभागीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। संभाग के 7 जिलों (शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास और आगर) से आए युवा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा।

मेजबान जिले के खिलाड़ियों को न तो खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट दी गई और न ही खिलाड़ियों के लिए नाश्ते का कोई प्रबंध था। प्रतियोगिता का समापन और भी निराशाजनक रहा, जब विजेता खिलाड़ियों को देने के लिए आयोजकों के पास मेडल और प्रमाणपत्र तक उपलब्ध नहीं थे।


इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय संगठन 'शाजापुर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन' ने आगे बढ़कर लगभग 30 मेडल की व्यवस्था की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुद्दे पर विभाग ने क्या कहा?

खिलाड़ियों को पिछले वर्ष ही किट दी जा चुकी है। संभागीय स्तर के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन होता है, इसलिए इन आयोजनों में मेडल देने का प्रावधान नहीं रहता। प्रमाण पत्र तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही खिलाड़ियों को दे दिए जाएंगे। बीएल गोयल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग।

यह भी पढ़ें- इंदौर में राहुल गांधी के विरोध में लगे 'झूठ की गूंज' के पोस्टर, कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश बताकर हटाए