
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। बुधवार को सुसनेर में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। पहले दिन डेयरियां बंद रहीं। इसी बीच विरोध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दूध को सड़क पर बहाया जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों से दूध लेकर आने वाले पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाया गया। वहीं, सुसनेर में एक होटल से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया।
दूध विक्रेताओं की मांग है कि दूध का भाव 100 रुपये प्रति लीटर और फैट का दाम बढ़ाकर 12 रुपये किया जाए। पूरे समय दूध की सप्लाई प्रभावित होती रही। हड़ताल के बीच विरोध का तरीका भी चर्चा में है।
ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर सुसनेर की ओर आ रहे पिकअप वाहनों और दूध विक्रेताओं को रोककर दूध सड़क पर बहाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में सड़क पर दूध बहता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं एक जगह से पैकेट और अन्य दूध भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बहा दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 11 हजार रुपये की राशि का दंड भी रखा गया है।
फिलहाल दूध विक्रेताओं की हड़ताल अनिश्चितकालीन है। अब देखना होगा कि उनकी मांगों को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्ष क्या फैसला लेते हैं और सुसनेर क्षेत्र में दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहती है।
यह भी पढ़ें- इंदौर के सांवेर में मकान ढहा... जर्जर इमारत की दीवार गिरने से 7 महिला श्रमिक दबीं, 4 की मौत, दो गंभीर