अखंड भारत स्मृति दिवस मनाया
सुसनेर। नगर के चोष्टी माता मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बुधवार को अखंड भारत स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों को अतिथियों ने धारा 370 व 35 ए के बारे में बताया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि द्वारकादास लड्ढा ने कहा कि हमारा भारत खंडित है, उसे पुनः अखंड बनाना है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 14 Aug 2019 07:56:11 PM (IST)
Updated Date: Wed, 14 Aug 2019 07:56:11 PM (IST)

सुसनेर। नगर के चोष्टी माता मंदिर के समीप स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बुधवार को अखंड भारत स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों को अतिथियों ने धारा 370 व 35 ए के बारे में बताया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि द्वारकादास लड्ढा ने कहा कि हमारा भारत खंडित है, उसे पुनः अखंड बनाना है।इसकी शुुरुआत हो चुकी है। जम्मू कश्मीर सालो पहले हमसे अलग हुआ था जो अब हममें मिल गया है। 15 अगस्त को अब वहां पर भी तिरंगा लहराएगा। लड्डा ने भारत का कब- कब विभाजन हुआ इस बारे में भी बच्चों को अवगत कराया। उसके बाद सभी ने भारत को पुनः अखंड बनाने का संकल्प लिया। बता दे कि हर वर्ष 14 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाले सरस्वती शिशु मंदिरों में भारत को पुनः अखंड बनाने के उद्देश्य से अखंड भारत स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान भारत से अलग हुआ था। उसके बाद एक-एक कर भारत विभाजित होता चला गया। इस तरह के आयोजनों से देशवासियों में भारत को पुनः अखण्ड बनाने की अलख जगाई जा रही है। संचालन आचार्य जितेन्द्र कुश्वाह ने किया। आभार प्रधानाचार्य गिरीराज मोदी ने माना। अतिथियों का स्वागत श्रुति गिरी और आचार्य मनोज सोनी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व विद्यालय स्टाफ मौजूद था।