
शाजापुर। इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को शाजापुर रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे देरी से आई। समय पर टे्रन न आने से 100 से अधिक यात्री इंतजार करते रहे। कई तो बिना इंतजार किए ही वापस लौट गए। कोटा से चलकर इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का यहां आने का समय दोपहर 12.04 बजे निर्धारित है लेकिन सोमवार को यह दोपहर करीब 2 बजे स्टेशन पर पहुंची। उक्त मक्सी, देवास होकर इंदौर पहुंचती है। इस कारण ज्यादातर यात्री इससे सफर करते हैं किंतु समय पर न आने से कई यात्री वापस लौट गए तो कई इंतजार करने लगे। जब टे्रन आई तो उन्होंने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार गुना एवं शाजापुर के बीच रेलवे टे्रक पर काम चलने से टे्रन दो-तीन दिन से देरी से ही आ रही है। मंगलवार को भी यह लेट हो सकती है।