• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में ट्रेन से गिरा युवक; दोनों पैर कटे, टीटी पर लगाया मारपीट और धक्का देने का आरोप

मक्सी के समीप पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास पटना–डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों ...और पढ़ें

By santosh dasheriyaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 10:18:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 10:18:05 AM (IST)
शाजापुर में ट्रेन से गिरा युवक; दोनों पैर कटे, टीटी पर लगाया मारपीट और धक्का देने का आरोप
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मक्सी के समीप पटना–डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
  2. हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और वह गंभीर घायल हो गया है
  3. घायल युवक ने टीटी पर मारपीट और धक्का देने का आरोप लगाया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। जिले के मक्सी के समीप पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास पटना–डॉ. अंबेडकर नगर (इंदौर) स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। घायल युवक ने टीटी पर मारपीट और धक्का देने का आरोप लगाया है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घायल की पहचान अशोक नगर जिले के माधवखेड़ी निवासी राहुल यादव (35) के रूप में हुई है। वह मजदूरी के लिए बीना से इंदौर जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके पास टिकट नहीं था और वह एसी कोच में यात्रा कर रहा था। इसी बात को लेकर ट्रेन में टीटी से उसका विवाद हो गया।


घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राहुल टीटी पर शर्ट फाड़ने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाता दिखाई देता है। वहीं टीटी उसे शांत रहने और सीट पर बैठने की सलाह देता है तथा उस पर शराब के नशे में यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाता सुनाई देता है।

धक्का दिया या वह खुद गिर गया, याद नहीं

राहुल ने बताया कि विवाद के बाद उसके साथ मारपीट हुई। उसका कहना है कि टीटी ने धक्का दिया या वह खुद गिर गया, यह उसे याद नहीं है। फिलहाल पुलिस और रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हादसा रविवार तड़के करीब 2:40 बजे पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट गौतम गुर्जर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम.वाय. अस्पताल, इंदौर रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कट गए थे। इंदौर ले जाते समय एम्बुलेंस टीम ने लगातार उसकी निगरानी करते हुए आवश्यक उपचार दिया, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रही। वर्तमान में राहुल का इलाज एमवाय अस्पताल, इंदौर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है। रेलवे और पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

रतलाम रेलवे स्टेशन पर रूह कंपा देने वाला हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने में फिसला पैर, युवक के हुए दो टुकड़े