• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर के रन्नोद गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा मगरमच्छ, आटे की कोठी के पास बैठे देख उड़े होश

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके चंबल नदी में छोड द दिया है। ग्रामीण मगरमच्छों की आमद से डरे हुए हैं।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 08:29:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 08:30:16 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
श्योपुर के रन्नोद गांव में आधी रात घर के अंदर घुसा मगरमच्छ, आटे की कोठी के पास बैठे देख उड़े होश
रन्नोद गांव में पहुंचा मगरमच्छ। नईदुनिया

HighLights

  1. तड़के 3:45 बजे घर में घुसा मगरमच्छ
  2. आठ दिन में दूसरी बार गांव में दहशत
  3. वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। रन्नोद गांव में मगरमच्छों की आमद थमने का नाम नहीं ले रही है। आठ दिन पहले हुई घटना के बाद शनिवार तड़के एक बार फिर एक मगरमच्छ गांव में घुस गया। इस बार तो वह किसान के घर के अंदर तक पहुंच गया। गनीमत यह रही कि, उसके जबडे में कोई फंस पाता, उससे पहले ही ग्रामीण की नजर मगरमच्छ पर पड़ गई।इस वजह से उसका पूरा परिवार सचेत हो गया। इससे कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करके चंबल नदी में छोड द दिया है। ग्रामीण मगरमच्छों की आमद से डरे हुए हैं।

शनिवार को तड़के 3:45 बजे मकान में पहुंचा मगरमच्छ

ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दी गई है कि, शनिवार की अलग सुबह करीब 3:45 बजे रन्नोद गांव निवासी काशीराम-मांगीलाल के मकान के अंदर आटे की कोठी के पास एक मगरमच्छ कहीं से घुस गया। मवेशियों के लिए चारा डालने के लिए जागे किसान की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी तो वह चौंक गया। उसने खुद को मगरमच्छ से बचाते हुए अपने स्वजन को भी सचेत कर दिया और एक-एक करके घर के बाहर निकाल दिया।


आवाज सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीण भी जाग गए, जिन्होने वन विभाग के अधिकारियों को फोन करके मगरमच्छ के घर में घुसने की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करवाकर चंबल नदी में छुड़वाया है।

घर के भीतर मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी सतर्क हो गए। लोगों के बीच इस बात को लेकर दहशत है कि आखिर मगरमच्छ लगातार आबादी में कैसे पहुंच रहे हैं। अब स्थिति यह है कि ग्रामीणों को रात के समय घरों से बाहर निकलने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लगी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।