घर में घुसा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी; वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
घर में मगरमच्छ दिखाई देने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी।
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:30:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:33:12 PM (IST)
HighLights
- घर में मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण
- वन टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- नदी में छोड़ा, टला बड़ा हादसा
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। ग्राम नागरगांवड़ा में रविवार को एक मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस आया और अंदर जाकर बैठ गया। घर में मगरमच्छ दिखाई देने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई।गनीमत रही कि घर में घुसे मगरमच्छ से किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ।
वन विभाग की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद रही।