• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

कूनो के चीतों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस उतरी मैदान में, अब जंगलों में बढ़ेगी निगरानी

पुलिस जंगल के आसपास के इलाके में अवैध हथियारों पर कार्रवाई करेगी।

By Deepak DandotiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:09:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:11:30 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कूनो के चीतों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस उतरी मैदान में, अब जंगलों में बढ़ेगी निगरानी
चीता की सुरक्षा के लिए नए सिस्टम लागू करने की तैयारी करते अफसर। कूनो प्रबंधन

HighLights

  1. पुलिस कसेगी अवैध हथियारों पर शिकंजा
  2. ग्रामीणों को दी जाएगी जागरूकता की समझाइश
  3. एम-स्ट्राइक्स सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

दीपक दंडौतिया, नईदुनिया, श्योपुर। जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से बसाए गए चीते यहां से निकलकर जिस क्षेत्र में कदम रखेंगे, वहां उनकी निगरानी और सुरक्षा का पूरा तंत्र भी उनके साथ पहुंचेगा। चीता संरक्षण के लिए अभी वन विभाग तक सीमित जिम्मेदारी को विस्तार देते हुए मध्य प्रदेश में ग्राउंड टास्क फोर्स (जीटीएफ) सिस्टम लागू किया जा रहा है।

इसके तहत वन विभाग के साथ पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीमें मिलकर चीतों की निगरानी, सुरक्षा और ग्रामीणों में जागरूकता का काम करेंगी। पुलिस जंगल के आसपास के इलाके में अवैध हथियारों पर कार्रवाई करेगी।

चीता का शिकार होने के बाद नए सिरे से बनाई जा रही है व्यवस्था

बता दें कि पिछले दिनों एक चीता का शिकार होने के बाद उनकी सुरक्षा और निगरानी हो लेकर नए सिरे से व्यवस्था बनाई जा रही है। अब चीते जिस क्षेत्र में पहुंचेंगे, वहां टीमें स्थायी रूप से निवास कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखेंगी और ग्रामीणों को चीते के व्यवहार, उसकी प्रकृति से जुड़ी जानकारी देंगी।


इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल चीतों की सुरक्षा सुनिश्चत करना ही नहीं, बल्कि उनके लिए नए प्राकृतिक रहवास तैयार करना और स्थानीय आबादी के साथ सह-अस्तित्व का माहौल बनाना भी है।

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इसका एक लाभ यह भी होगा कि जिन रास्तों और इलाकों से चीते गुजरेंगे, वहां उनकी गंध और मौजूदगी चीतों की भावी पीढ़ियों को भी आकर्षित कर सकेगी। इससे नए क्षेत्रों में टेरिटरी विकसित होने की संभावना बनेगी।

अब गांवों में आवश्यकतानुसार चीता निगरानी कैंप बनाएंगी। ग्रामीण चीतों को अपना दोस्त मानें और उससे अच्छा व्यवहार करें। ग्रामीणों को यह समझाइश दी जाएगी। वहीं, जंगल की निगरानी एम स्ट्राइक्स साफ्टवेयर से की जाएगी। यह साफ्टवेयर वनकर्मियों के मोबाइल में रहेगा। इसमें जीपीएस रीडिंग के साथ पूरे इलाके की गतिविधि अपलोड होगी। - डॉ. समीता राजौरा, वाइल्डलाइफ पीसीसीएफ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।