• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cheetah in Sheopur: श्योपुर में सड़क पर घूमते नजर आया अग्नि चीता, कुत्ते का किया शिकार

कूनो नेशनल पार्क से छोड़े गए दो चीतों में से एक अग्नि चीता श्योपुर शहर के अंदर पहुंच गया। यहां वो देर रात सड़क पर घूमता नजर आया। स्टेडियम के अंदर उसने...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 25 Dec 2024 12:47:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 03:10:27 PM (IST)
Cheetah in Sheopur: श्योपुर में सड़क पर घूमते नजर आया अग्नि चीता, कुत्ते का किया शिकार
श्योपुर में शिवपुरी रोड पर घूमते नजर आया अग्नि चीता।

HighLights

  1. सीसीटीवी में दौड़ते हुई नजर आया चीता।
  2. शहर से वापस कूनो की ओर लौट गया।
  3. उधर, वायु चीता मुरैना की ओर घूम रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर(Cheetah in Sheopur)।पर्यटकों के लिए चीता सफारी का भले ही औपचारिक शुभारंभ न हुआ हो परंतु अब चीता आम लोगों के सामने आ चुका है। कूनो के जंगल में छोड़े गए चीतों में से एक अग्नि चीता ने श्योपुर शहर में दस्तक दी है।

एक वाहन सवार राहगीर और शहर में लगे कई सीसीटीवी में कैद वीडियो के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात चीता शहर की पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, स्टेडियम परिसर में देखा गया। स्टेडियम में उसने एक मादा डॉग का शिकार किया है। अभी तक चीता की लोकेशन शेयर करने से इंकार कर रहे चीता प्रबंधन ने भी पुष्ट किया है कि चीता जंगल से काफी दूर घूम रहे हैं।


स्टेडियम के पास देखा गया

पिछले चार दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके के पास पहुंचे चीते का शहर की सड़कों पर दौड़ते हुए 6 मिनट का वीडियो सामने आया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वह शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास देखा गया। यहां चीते ने एक मादा डॉग का शिकार किया।

चीता स्टेडियम, कलेक्ट्रेट और ईको सेंटर होते हुए बावंदा नाले तक पहुंचा है। रात एक बजे का शिवपुरी रोड पर स्थित जैन रेस्टोरेंट व गोयल फोटो कॉपी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके दौड़ते हुए फुटेज आए हैं। यह चीता अमराल नदी किनारे होते हुए स्टेडियम में घुसा था।

कूनो की तरफ जंगल में चला गया

कलेक्ट्रेट से आगे से निकलकर कूनो की तरफ जंगल में चला गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी वह गोरस कलमी के बीच भीमलत गांव के पास है। कूनो नेशनल पार्क की चीता ट्रैकिंग टीम इस चीते को ट्रैक कर रही है।

मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिए

इस इलाके से सामान्य और कूनो वन मंडल का बफर जोन का जंगल लगा हुआ है। क्रशर बस्ती में रहने वाले युसूफ खान ने बताया कि स्टेडियम में दो गाड़ियां भी कुछ दूरी से चीतों की निगरानी कर रहीं थी। लोगों ने जब चीतों का वीडियो बनाया तो मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट कर दिया।

शिकार के बाद कुत्ते को खींचकर ले गया

कुछ लोगों का कहना है कि चीता डॉग का शिकार कर उसे खींचकर ले गया। वीडियो सामने आने के बाद स्टेडियम में रहने वाले कर्मचारी दहशत में हैं, हालाकि कूनो प्रबंधन व चीता मित्रों ने पहले भी लोगों को समझा रखा है कि चीते किसी पर हमला नहीं करते, इसलिए डरें नहीं केवल सचेत रहें।

नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरूकुरालका कहना है कि दूसरे चीता वायु की लोकेशन मुरैना की ओर है। चीता की निगरानी के लिए उनकी टीमें तैनात है जो 24 घंटे उसे पर निगरानी रखते हैं। टीम में तीन-तीन लोगों की ड्यूटी है, प्रत्येक टीम की ड्यूटी 8 घंटे की है, जरूरत पड़ने पर चीते को ट्रेंकुलाइज के लिए भोपाल स्तर के अधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया जाता है।

naidunia_image

इधर... मुरैना जिले में सियार ने हमला कर चार लोगों को किया घायल

मुरैना जिले ेक रिठौरा थाना क्षेत्र के पिपरसा गांव में मंगलवार को एक हिंसक सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान चार लोगों को इस सियार ने अपने दांतों का निशाना बनाया, जिसमें एक पांच साल का बच्चा भी है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पिपरसा गांव में कुछ लोग खेत पर गए थे, जहां जंगली जानवर सियार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सत्यवीर पुत्र राजेंद्र उम्र 30 साल, प्रशांत पुत्र देशराज उम्र 18 साल, वासुदेव पुत्र भीमसेन बघेल उम्र 19 साल घायल हो गए।

इसके बाद भी सियार नहीं रुका। गांव में घर के सामने खेल रहे पांच साल के बच्चे शिवम पुत्र बंटी पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।