यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिना ब्याज देकर बैंक में बंधक भूमि को मुक्त करा सकेंगे किसान
- मूलधन जमा कराने के लिए दिया 28 फरवरी तक का समय। श्योपुर। ऐसे किसान जिनकी जमीन जिला सहकारी और ग्रामीण विकास बैंकों के पास बंधक बनी हुई है और वह आर्थि...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Sat, 07 Jan 2017 12:19:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2017 12:19:33 AM (IST)

- मूलधन जमा कराने के लिए दिया 28 फरवरी तक का समय।
श्योपुर। ऐसे किसान जिनकी जमीन जिला सहकारी और ग्रामीण विकास बैंकों के पास बंधक बनी हुई है और वह आर्थिक तंगी के चलते बैंकों का ऋण नहीं चुका पा रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। वह फरवरी 2017 से पहले बिना ब्याज देकर मूल राशि जमा करने पर अपनी जमीन को बैंकों से मुक्त करा सकेंगे। किसानों को यह लाभ मुख्यमंत्री सहकारी ऋण योजना के तहत मिल सकेगा। इस योजना के तहत किसानो को एक मुश्त राशि बैंकों में जमा करानी होगी। इस योजना का लाभ उन किसानों को बेहतर रूप से मिल सकेगा जो पिछले तीन साल के सूखे और आपदाओं के चलते नुकसान झेल चुके हैं और बैंकों का ऋण नहीं चुका पाए हैं। इसके अलावा उन किसानों के पास बैंक खुद पहुंचेगी जिनका ऑवर ड्यू अधिक हो गया है और ऋण नहीं चुका पा रहे हैं। भूमि विकास बैंक दांतरदा के शाखा प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि योजना के तहत किसानों के लिए मूलधन जमा कराने के लिए 28 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। जिन किसानों पर बैंकों का बकाया है वह अपने खाता व ऋण संबंदी दस्तावेज लेकर संबंधित शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं।