• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर भड़का विजयपुर: युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, चक्काजाम के बाद टीआई लाइन हाजिर

विजयपुर समाचार: एक युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश भी की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।

By Deepak DandotiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 06:08:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 06:18:28 PM (IST)
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर भड़का विजयपुर: युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, चक्काजाम के बाद टीआई लाइन हाजिर
पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवा को रोककर बचाते हुए लोग। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. आक्रोशित भीड़ का प्रदर्शन और आत्मदाह का प्रयास
  2. टीआई लाइन अटैच, नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति
  3. अवैध गतिविधियों फूटा जनता का गुस्सा

नईदुनिया न्यूज, श्योपुर (विजयपुर)। विजयपुर-अगरा रोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार 45 वर्षीय कल्लू दीक्षित की मौत हो गई।, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने विजयुपर थाना टीआई राजनसिंह गुर्जर पर आरोपी पिकअप चालक का पक्ष लेने के आरोप लगाकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए शव को अस्पताल ले जा रही एंबूलेंस को क्वारी नदी पर रोक लिया और चक्का जाम लगाकर जमकर विरोध किया।

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महाद करने की कोशिश की

इस दौरान एक युवक ने खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश भी की। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। कड़े विरोध के बाद टाआइ राजनसिंह गुर्जर को विजयपुर थाने से हटाकर महिला थाने में पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया। लेकिन नाराज लोग टीआई को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए और फिर से विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसके बाद एसपी ने टाआई को लाइन अटैच कर दिया। विजयपुर के लोग टीआइ से इतने ज्यादा खपा थे कि, वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।


ठोस आश्वासन के बाद चक्का जाम खुला

यह प्रदर्शन करीब साढ़े 01 बजे शुरु हुआ जो टीआई के बदले जाने के बाद दोपहर करीब 01:30 बजे 15 मिनट के ब्रेक के बाद शाम करीब 04 बजे तक चलता रहा। इस दौरान विजयपुर एसडीओपी राघवेंद्रसिंह तोमर अपने स्टॉफ के साथ मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने टीआई को लाइन हाजिर किए जाने की बात कहकर लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और चक्का जाम खुलवाया। तब जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रदर्शन के दौरान गूंजता रहा विजयपुर के इक्यावनी जुए का मुद्दा

विजयपुर में चक्काजाम और प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदर्शन कारियों के द्वारा इक्यावनी जुए का मुद्दा भी छेड़ दिया, उन्होंने पुलिस और कुछ नेताओं पर इक्यावनी जुआ खिलाने के आरोप लगाकर विजयपुर इलाके का माहौल खराब करने के आरोप लगाए। युवाओं ने स्पष्ट रुप से मांग की है कि, विजयपुर में इक्यावनी जुआ सहित अन्य अवैध गतिविधि पूरी तरह से बंद की जाएं।

इन थानों के थाना प्रभारी भी बदले गए

विजयपुर में कड़े विरोध के बाद टीआइ राजनसिंह गुर्जर को लाइन अटैच किए जाने के साथ एसपी मोती उर रहमान ने मंगलवार को आदेश जारी करके महिला थाने की टीआइ यास्मीन खान को विजयपुर थाने की थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह बड़ौदा में बिना टीआइ के चल रहे थाने में टीआइ अरविन्द्र सिंह तोमर को थाना प्रभारी बनाया गया है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम लगाया था। उन्हें समझाइश देकर शांत कराया,। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। विजयपुर टीआई को यहां से हटाया गया है। - राघवेंद्र सिंह तोमर, एसडीओपी, श्योपुर