श्योपुर में NH 552 पर दौड़ती सड़क के बीच बाइक बनी आग का गोला, बगडुआ के पास मची अफरा-तफरी
कुछ ही देर में बाइक आग से बुरी तरह घिर गई।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 10:22:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 10:22:32 AM (IST)
इस तरह लग गई गाड़ी में आग। वीडियोग्रेबHighLights
- चलती सड़क पर जली बाइक
- आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं
- हादसे में जनहानि टली
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग NH 552 पर शनिवार को बगडुआ गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब वाहन को जलते देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में बाइक आग से बुरी तरह घिर गई।
घटना की वजह स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रास्ते में बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके बाद चालक द्वारा खुद ही उसमें आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में किसी अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने की वास्तविक वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हाईवे पर अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।