• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cheetah in Sheopur: कूनो के जंगल से दूर श्योपुर के रिहायशी इलाके में पहुंचा चीता

मध्य प्रदेश में कूनो पार्क के बाड़े से जंगल में छोड़े गए चीते में से एक श्योपुर के नजदीक रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। ढेंगदा के एक युवक ने मोबाइल स...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 23 Dec 2024 10:41:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Dec 2024 10:53:29 AM (IST)
Cheetah in Sheopur: कूनो के जंगल से दूर श्योपुर के रिहायशी इलाके में पहुंचा चीता
कच्ची सड़क पार करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहा है चीता।

HighLights

  1. चीते की मौजूदगी की सूचना के बाद से ढेंगदा गांव के लोग दहशत में है।
  2. ट्रैकिंग टीम कर रही निगरानी है, सुरक्षा कारणों से लोकेशन शेयर नहीं की।
  3. श्योपुर में सीएम राइज स्कूल के पीछे चीते का वीडियो हो रहा है वायरल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर(Cheetah in Sheopur)। कूनो पार्क के बाड़े से जंगल में छोड़े गए अग्नि और वायु में से एक चीता श्योपुर के नजदीक रिहायशी इलाके में पहुंच गया है। ढेंगदा के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो सीएम राइज स्कूल के पीछे व नकचा बालाजी के पास लगे क्रशर का बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। कूनो नेशनल पार्क में 12 चीते और 12 शावक हैं। इनमें से अग्नि और वायु को चार दिसंबर को खुले जंगल में छोड़ा गया था।


शहर से 4 से 5 किमी दूर

कूनो के जंगल में पिछले 18 दिन से खुले घूम रहे अग्नि और वायु में से किसी एक चीते की मौजूदगी जिस इलाके में दिख रही है, वह शहर से महज 4 से 5 किमी दूर है। रविवार की सुबह अमराल नदी के पास से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने चीते का वीडियो बनाया है।

naidunia_image

चीता सड़क पार करता नजर आया

वीडियो में क्रशर देखाई दे रहा है और चीता कच्ची सड़क पार करता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि खुले में छूटने के बाद दोनों चीते अपनी-अपनी टेरिटरी बना रहे हैं। हालांकि कूनो प्रबंधन ने फिलहार अग्नि और वायु की लोकेशन बताने से इन्कार किया है।

सुरक्षा कारणों से चीते की लोकेशन शेयर नहीं कर सकते

परियोजना के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा का कहना है कि सुरक्षा कारणों से चीतों की लोकेशन शेयर नहीं कर सकते। अग्नि और वायु जंगल में हैं। वीडियो कहां का है, क्या दिख रहा है, इस बारे में भी हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

ट्रैकिंग टीम चीते की निगरानी कर रही है। उधर वीडियो सामने आने के बाद ढेंगदा गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि चीता उनके गांव के पास में ही देखा गया है।