• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम आज करहल आएंगे, 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को आज बाटेंगे115 करोड़ रुपये का बोनस

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर के कराहल आएंगे। यहां दोपहर 2 बजे से माडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेदूपत्ता स...और पढ़ें

By Suresh VaishnavEdited By: anil tomar
Publish Date: Thu, 22 Aug 2024 08:33:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Aug 2024 08:33:42 AM (IST)
सीएम आज करहल आएंगे, 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को आज बाटेंगे115 करोड़ रुपये का बोनस
मुख्‍यमंत्री मोहन यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. श्योपुर के आदिवासी विकासखंड कराहल में आयोजित कार्यक्रम में बंटेगा लाभांश
  2. मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव 115 करोड़ रुपये बोनस की राशि वितरित करेंगे
  3. 13 विकास कार्यो का लोकार्पण और 16 करोड़ 39 लाख के कार्यों का होगा शिलान्यास

नईदुनिया प्रतिनिधि. श्योपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर के कराहल आएंगे। यहां दोपहर 2 बजे से माडल स्कूल परिसर कराहल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से तेदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 का बोनस गुरुवार को वितरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखंड मुख्यालय कराहल में होगा। इसमें मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव 115 करोड़ रुपये बोनस की राशि वितरित करेंगे। इसके साथ ही 12 करोड 28 लाख रुपये के 13 विकास कार्यो का लोकार्पण और 16 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में साथ में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री एवं नवीन एवं नवरकणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश वितरण की शुरूआत करेंगे।


ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतों के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लद्यु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहको को बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर 36 लाख तेदूपत्ता संग्राहकों को 115 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी। 21 करोड 28 लाख के विकास कार्यों करेंगे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 21 करोड 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित 13 विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे।

जिसमें 22 लाख की लागत से निर्मित कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बुढेरा, 48-48 लाख की लागत से बुढेरा एवं कराहल में निर्मित लाईन क्वार्टर, 4 करोड 5 लाख की लागत से निर्मित गुरनावदा नलजल योजना कार्य, 1 करोड 23 लाख की लागत से निर्मित मठेपुरा नलजल योजना कार्य, 1 करोड़ की लागत से निर्मित माखनाखेडली नलजल योजना कार्य, 99 लाख की लागत से निर्मित मेहरवानी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित बांकुरी नलजल योजना कार्य, 40 लाख की लागत से निर्मित पदमपुरा नलजल योजना कार्य, 69 लाख की लागत से निर्मित इचनाखेडली नलजल योजना कार्य तथा 3.78 करोड-3.78 करोड की लागत से बरगवां, गिरधरपुर एवं खिरखिरी में निर्मित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 10 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य शामिल है।

16 करोड कामों को होगा शिलान्यास इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र तहत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जिले की 63 ग्राम पंचायतों के 80 ग्रामों में 16 करोड़ लागत के 188 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही 30 लाख रुपये की लागत से श्योपुर शहर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित संत रैदास (रेगर) घाट के सौन्दीर्यकरण कार्य तथा 9 लाख रुपये की लागत से श्योपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना एवं पेडिस्टल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।