श्योपुर के मूंडला में सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से विवाद, गाली-गलौज करने वालों पर थाने में शिकायत दर्ज
मूंडला गांव में सरकारी नाले पर कुछ लोगो ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर सरकारी रास्ते को बाधित किया हुआ था, जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने अलापुरा में आयोजित जनस...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 10:57:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 10:58:26 PM (IST)
HighLights
- जनसंवाद में शिकायत के बाद कार्रवाई
- राजस्व टीम और पुलिस से गाली-गलौज
- बड़ौदा थाने में केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूंडला में सरकारी नाले पर अतिक्रमण की शिकायत जनसंवाद में आने के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा के निर्देश पर गुरुवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। लेकिन इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर विवाद किया और गाली गलौच कर दी, जिसके बाद मामले में राजस्व अमले ने बड़ौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
जनसंवाद कार्यक्रम में हुई थी शिकायत
जानकारी के अनुसार मूंडला गांव में सरकारी नाले पर कुछ लोगो ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर सरकारी रास्ते को बाधित किया हुआ था, जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने अलापुरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम गगन सिंह मीणा को कार्यवाही के निर्देश दिये और गुरूवार को नायब तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह सेंगर के साथ आरआई दिव्यराज धाकड़, पटवारी विनोद भूषण, राजवीर जाटव, देवेन्द्र पालीवाल, राघवेन्द्र टकसाली, सोनेराम धाकड़ सहित पुलिस फोर्स मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी।
वीडियो भी आया था सामने
इस दौरान करीब पूरे सरकारी नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के बाद मौके पर अतिक्रमणकारी दीनबंधु मीणा और विजयशंकर मीणा निवासी पांडोला ने विवाद शुरू कर दिया और राजस्व टीम सहित पुलिस फोर्स के साथ जमकर गाली गलोच शुरू कर दी। विवाद का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें अतिक्रमणकारी पुलिस ओर राजस्व टीम के साथ गाली गलौच करता नजर आ रहा है।
इस मामले के बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने बड़ोदा थाने में विवाद करने वाले अतिक्रमणकारी दीनबंधु और विजयशंकर मीणा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित गाली गलौच करने की शिकायत दर्ज कराई है।