• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर में खैर की अवैध कटाई रोकने गई वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

अचानक हुई फायरिंग से वन अमले में अफरा-तफरी मच गई। पांच आरोपियों पर FIR की कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।

By Deepak DandotiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 10:37:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 10:37:47 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
श्योपुर में खैर की अवैध कटाई रोकने गई वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने चलाई गोली, मचा हड़कंप
जंगल से खैर की कटाई कर रहे लोगों को खदेड़ने पहुंची टीम।

HighLights

  1. लकड़ी तस्करों ने दागीं दो गोलियां
  2. चेनशा मशीन और बैटरी जब्त
  3. पांच आरोपियों के खिलाफ आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कटाई में जुटे लोगों ने वनकर्मियों को घेरने का प्रयास करते ही हमलावरों ने देशी कट्टों से दो गोलियां दाग दीं और जान से मारने की धमकी दी। अचानक हुई फायरिंग से वन अमले में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, टीम ने मौके से पेड़ों की कटाई में इस्तेमाल होने वाली दो मशीन और एक बैटरी जब्त कर ली।

मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर पुलिस में एफआईआर की कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया है।

वन परिक्षेत्र विजयपुर पूर्व की नितनवास बीट की घटना

वन विभाग के अनुसार, घटना सामान्य वन मंडल के वन परिक्षेत्र विजयपुर पूर्व की नितनवास बीट की है। यहां खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की सूचना मिलने पर वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां करीब पांच व्यक्ति दो चेनशा मशीन और बैटरी की मदद से पेड़ों को काटते मिले। इनमें सुगर सिंह पुत्र सोबरन गुर्जर और मातादीन पुत्र सोबरन गुर्जर निवासी ग्राम मरा, थाना पहाड़गढ़, तहसील जौरा, जिला मुरैना की पहचान हुई।


फायर ठोकेने काद जान से मारने की दी धमकी

वन अमले ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर देशी कट्टों से दो फायर किए और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 375/01, दिनांक 13 नवंबर 2026 दर्ज किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध थाना पहाड़गढ़ में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

दो हेक्टेयर जंगल में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम

इधर, वन सुरक्षा पखवाड़े (12 से 24 नवंबर) के तहत वन परिक्षेत्र बुढेरा की पिपरानी बीट में भी वन अमले ने अतिक्रमण की कोशिश नाकाम की। वनचौकी प्रभारी एवं उपवनक्षेत्रपाल सत्यप्रकाश गौड़ के नेतृत्व में गश्त के दौरान करीब दो हेक्टेयर वनभूमि पर लकड़ी के खंभे गाड़कर तीन कतारों में कांटेदार तार की बाड़ लगाई गई मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से तार जब्त किया और अतिक्रमण के प्रयास को हटवा दिया।

गश्त और निगरानी लगातार रहेगी जारी

वन विभाग ने जंगल की जमीन पर कब्जे की कोशिश करने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की है। वन विभाग का कहना है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी। अवैध कटाई और वनभूमि पर कब्जे के प्रयासों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।