ग्वालियर हादसे ने उजाड़ा श्योपुर का परिवार, बेकाबू ट्रक ने छीनी 15 साल के बेटे और ताऊ की जान, माता-पिता गंभीर
ग्वालियर हादसे में श्योपुर के सहसराम गांव निवासी महेश शर्मा और उनके भतीजे शौर्य की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में शौर्य के माता-पिता गंभीर रूप से घायल ह...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 02:54:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 02:54:13 PM (IST)
ग्वालियर हादसे ने उजाड़ा श्योपुर का परिवार। (नईदुनिया)HighLights
- ग्वालियर हादसे में श्योपुर के दो लोगों की दर्दनाक मौत।
- हादसे में सहसराम के महेश और भतीजे शौर्य ने जान गंवाई।
- हादसे में मृतक किशोर के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल।
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। बीती रात्रि में ग्वालियर के पास शीतला माता के मंदिर पर हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वालों में दो लोग श्योपुर जिले के थे। दोनों एक ही परिवार के थे। रिश्ते में ताऊ व भतीजे थे। इस हादसे में मृतकों के दो परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती किया है। रविवार को दोनों मृतकों के शवों को सहसराम लाया गया है, जिनका कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा।
बिखरा परिवार
- घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई है, मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सहसराम गांव निवासी महेश शर्मा और उनके परिजन बीते शनिवार की शाम शीतला माता के दर्शन करने के लिए कार से ग्वालियर के लिए निकले थे।
माता के दर्शन के दौरान वह मंदिर के बाहर चीनोर रोड पर खड़े थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से महेश शर्मा पुत्र मातादीन शर्मा 45 और उनके छोटे भाई के बेटे शौर्य पुत्र संजय शर्मा 15 की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किशोर के माता-पिता गंभीर घायल
इस दौरान मृतक शौर्य के पिता संजय शर्मा के दोनों पर बुरी तरह फैक्चर हो गए हैं। उसकी मां छाया के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके अन्य परिजनों ने इधर-उधर भागकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। रविवार को मृतकों के शवों को देखकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।