• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर में टला बड़ा हादसा: बेकाबू होकर खाई में पलटी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना नुहीं हुई।

By Deepak DandotiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:10:51 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:46:07 PM (IST)
श्योपुर में टला बड़ा हादसा: बेकाबू होकर खाई में पलटी कार, बाल-बाल बचा ड्राइवर
नाले के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार। नईदुनिया

HighLights

  1. सामने से आ रहे वाहन को देखकर बिगड़ा संतुलन
  2. कार चालक सुरक्षित बाहर निकला, बड़ा हादसा टला
  3. नाले के पास सुरक्षा इंतजामों की उठी मांग

नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। शहर के बायपास रोड पर के नाले के पास एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खाई में जाकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई अप्रिय घटना नुहीं हुई।

संतुलन बिगड़ा और खाई में जाकर पलट गई बस

जानकारी के अनुसार, श्योपुर के पुराने बायपास रोड पर नाले के पास सामने से आ रही गाड़ी को देखकर कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी उसके नियंत्रण से बाहर चली गई और सड़क से उतरकर नाले के पास खाई में जाकर पलट गई। अचानक हुए घटनाक्रम से आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। मौके पर स्थिति देखने के लिए राहगीर एकत्रित हो गए। कार चालक सकुशल कार से वाहर निकाल लिए। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।


बायपास रोड पर हुई इस घटना के बाद नाले के आसपास के हिस्से में सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान देने की जरूरत महसूस की जा रही है, क्योंकि, इस नाले के पास पूर्व में एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट चुके हैं। अन्य घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं।