• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्‍योपुर में बिना शिक्षक के क्‍लास में थे बच्चे, विरोध करने पर टीचर ने बच्चों को धक्का देकर निकाला, वीडियो वायरल

बताया गया है कि, शुक्रवार को मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चे अकेले ही बैठे थे, वहां कोई टीचर नहीं था, इस पर बच्चों के एक अभिभावक ने विरोध किया तो अपनी गलती मानने की बजाए एक टीचर ने सारी हदें पार करते हुए उल्टा अभिभावक को ही खरी-खोटी सुना डाली।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 11:30:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 01:04:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
श्‍योपुर में बिना शिक्षक के क्‍लास में थे बच्चे, विरोध करने पर टीचर ने बच्चों को धक्का देकर निकाला, वीडियो वायरल
बच्ची को धक्का देकर स्कूल से वाहर निकालती हुई शिक्षिका।

HighLights

  1. शिक्षिका ने बच्चों को धक्का देकर स्कूल से निकाला।
  2. मातासूला गांव के प्राथमिक विद्यालय का मामला।
  3. जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के निर्देश।

नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। जिले के सरकारी स्कूलों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि, कहीं स्कूल के गेट पर ताले लटके रहते हैं तो कहीं स्कूल के बाहर खड़े होकर बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार।

हद तो तब हो गई जब जिले के मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल के Class Room में बिना शिक्षकों के बच्चे बैठे रहे, एक अभिभावक ने विरोध किया तो टीचर ने उन्हें धमकाकर उनके बच्चों को धक्का देकर स्कूल से वाहर निकाल दिया। पूरा मामला कैमरे में रिकार्ड हो गया, वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी यश जैन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।


बताया गया है कि, शुक्रवार को मातासूला गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चे अकेले ही बैठे थे, वहां कोई टीचर नहीं था, इस पर बच्चों के एक अभिभावक ने विरोध किया तो अपनी गलती मानने की बजाए एक टीचर ने सारी हदें पार करते हुए उल्टा अभिभावक को ही खरी-खोटी सुना डाली।

उनके बच्चों को एक-एक करके धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया, इसका वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी करके शिक्षकों से जबाव मांगा है।

-मातासूला स्कूल के मामले में शिकायत मिली है, वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है, नोटिस जारी करके जबाव भी मांगा जा रहा है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, श्योपुर

p, li { white-space: pre-wrap ; }

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।