श्योपुर, विजयपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
नगरीय निकाय के दूसरे चरण में नगरपरिषद विजपुर में 15 वार्डों के लिए हुए मतदान की मतणना बुधवार हो गई है। सुबह 9 बजे से शुरू मतगणना 1 बजे से पहले ही खत्म हो गई। श्योपुर नगरपालिका के बाद अब विजयपुर नगरपरिषद में भी अध्यक्ष पद के लिए जोड़तोड़ करना पड़ेगा, क्योंकि, यहां भाजपा- कांग्रेस को 06-06 सीटे मिली है, वहीं दो निर्दलीय तो एक आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को मिली जीत हांसिल हुई है।
रिटर्निग आफीसर एवं एसडीएम नीरज शर्मा ने प्रेक्षक आरपी भारती की उपस्थिति में घोषित हुए निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शासकीय आइटीआइ कालेज में सुबह 09 बजे से 15 टेबिलों पर कांउटिंग शुरू की गई। जिन पर वार्डवार मतों की गणना की गई। मतगणना के लिए 20 गणना सुपरवाइजर तथा 20 गणना सहायक नियुक्त किए गए। वार्ड 05, वार्ड 07, वार्ड 14 एवं वार्ड 15 में दो-दो मतदान केंद्र होने से मतगणना के दो राउंड में हुई शेष सभी वार्डो में एक ही राउंड में मतगणना हो गई। विजयपुर की मतणना में भी श्योपुर की तरह रोचक परिणाम सामने आए हैं। यहां भी 06-06 पार्षद विजयी होने के बाद अब कांग्रेस भाजपा में अध्यक्ष बनाने के लिए अभी से माथापच्ची शुरू हो गई। सबकी नजर निर्दलीय प्रत्याशियों पर लग गई हैं। आम आदमी पार्टी के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हांसिल की हैं। इन प्रत्याशियों की परिषद गठन में अहम भूमिका हो गई हैं। अब यह समय ही बताएगा कि पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े यह प्रत्याशी जीतने के बाद वापस पार्टी में शामिल होंगे या दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद के लिए वोट करेंगे।
बॉक्सः
पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष चुनाव हारे
श्योपुर में भी जहां पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम राठौर वार्ड 18 से भाजपा से चुनाव लड़े थे, जो कांग्रेस के कृष्णा सदानंद पारेता से चुनाव हार गए। वहीं विजयपुर में वार्ड नं. 14 से कांग्रेस चिन्ह पर चुनाव लड़े पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह निर्दलीय प्रत्याशी से बुरी तरह हार गए। वार्ड नं. 06 से भाजपा पार्टी से चुनाव लड़े नगर मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह को भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था। यह भी अपने वार्ड में चुनाव हार गए। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के लिए हास्यास्पद स्थिति यह हो गई कि इन पार्टियों ने जिन कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष बनाने की गरज से चुनाव लड़ाया था, वह अपने वार्ड में पार्षद का चुनाव ही हार गए।
बॉक्सः
भाजपा के पास एक, कांग्रेस के तीन अध्यक्ष प्रत्याशी
भले ही जनता ने दोनों ही पार्टियों को परिषद गठन करने लायक पार्षद नहीं दिए हो, लेकिन श्योपुर नगरपालिका जैसी स्थिति यहां नहीं हुई हैं। श्योपुर में भाजपा का अध्यक्ष का चुनाव लड़ने लायक पार्षद जीतकर नहीं आया हैं, लेकिन विजयपुर में भाजपा का एक और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी ऐसे जीतें हैं, जिन्हें पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा सकती हैं। ज्ञातव्य हो कि विजयपुर में अध्यक्ष पद का आरक्षण ओबीसी मुक्त किया गया हैं। यहां ओबीसी वर्ग के पुरूष के साथ इस वर्ग की महिला भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकती हैं।
बॉक्सः
राजुकामरी सबसे कम तो किरन से ज्यादा वोटो जीती
विजयपुर के नगरिषद के 15 वार्डो में चुनाव लड़ने वाले अधिकतर प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का अंतर बहुत कम रहा है। वार्ड क्रं 04 निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी त्रवेदी कांग्रेस की नीलम पाराशर से सिर्फ 08 वोट से चुनाव जीती है। यह सबसे कम वोट में चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी है वहीं वार्ड क्रं. 15 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी किरन संतकुमार शाक्य 495 वोट प्राप्त कर कांग्रेस की सुशीला जाटव 220 वोटों से हराया है, ये उनकी सबसे बड़ी जीत है।
बॉक्सः
किस वार्ड से कोन प्रत्याशी हारे-जीते
वार्ड जीते प्रत्याशी वोट नजदीकी प्रत्याशी वोट जीत का अंतर
01 गीता मुकेश जाटव (भाजपा) 337 इन्द्रा अटेरिया (कांग्रेस) 254 83
02 माया बाई?बाथम (भाजपा) 217 बूंदी बानो (कांग्रेस) 208 09
03 निर्मला महेन्द्र मांझी (भाजपा) 306 मंजू आदिवासी (कांग्रेस) 165 141
04 राजकुमारी त्रवेदी (निर्दलीय) 195 नीलम पाराशर (कांग्रेस) 187 08
05 सोनेराम कुशवाह (कांग्रेस) 308 ईश्वरलाल राठौर (भाजपा) 266 42
06 शिवचरण कुशवाह (कांग्रेस) 405 भगवान कुशवाह (भाजपा) 302 103
07 सरवन जाटव (कांग्रेस) 231 रामसिंह जाटव (निर्दलीय) 191 40
08 प्रियंका मुकेश शिवहरे (कांग्रेस) 217 संजू नामदेव (भाजपा) 133 84
09 मनोज कुमार बंसल (कांग्रेस) 288 रामअवतार शर्मा (भाजपा) 135 153
10 मुन्नाी बाई?राधेश्याम (भाजपा) 153 रजनी देवी बंसल (कांग्रेस) 140 59
11 जगदीश प्रसाद मित्तल (कांग्रेस) 194 केदारलाल (भाजपा) 91 103
12 सुभाष शर्मा?(भाजपा) 188 उमेश शर्मा? (कांग्रेस) 130 58
13 कल्पना भास्कर मंगल (भाजपा) 363 सपना मित्तल (कांग्रेस) 335 28
14 कमलेश कुशवाह (निर्दलीय) 344 सोनेराम कुशवाह (निर्दलीय) 291 53
15 किरन संतकुमार शाक्य (आप) 495 सुशीला जाटव (कांग्रेस) 275 220