• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

कूनो में चीता प्रोजेक्ट की बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा ने चार शावकों को दिया जन्म; देश में संख्या 56 हुई

कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया। इससे देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई।

By Ajay RawatEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 12:47:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 12:47:14 PM (IST)
कूनो में चीता प्रोजेक्ट की बड़ी खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा ने चार शावकों को दिया जन्म; देश में संख्या 56 हुई
कूनो में चीता प्रोजेक्ट की बड़ी खुशखबरी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कूनो में भारत में जन्मी मादा चीता ने चार शावक दिए।
  2. नए जन्म के बाद देश में चीते 56 हुए।
  3. KGP12 दक्षिण अफ्रीका से आई गामिनी की बेटी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम 'प्रोजेक्ट चीता' ने सफलता के 4 साल पूरे कर लिए हैं। इस जश्न के बीच मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (KNP) से एक बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है।

भारत की धरती पर जन्मी मादा चीता KGP12 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है। इस नए जन्म के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चीते अब भारतीय जलवायु और जंगलों में पूरी तरह से रच-बस गए हैं।


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने साझा की खुशखबरी

शावकों के जन्म की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा, "4 साल, 4 नई जिंदगियां - प्रोजेक्ट चीता के लिए यह उम्मीद और सफलता का प्रतीक है।"

भारत में दूसरी पीढ़ी की शुरुआत

मादा चीता KGP12 का खुले जंगल में मां बनना इस प्रोजेक्ट की एक बहुत बड़ी कामयाबी है। KGP12 दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'गामिनी' की बेटी है। गामिनी भारत में शावकों को जन्म देने वाली पहली चीता थी। अब उसकी बेटी द्वारा शावकों को जन्म देना यह साबित करता है कि यह प्रोजेक्ट अब विदेशों से चीते 'लाने' के शुरुआती चरण से आगे बढ़कर भारत में उनके 'बसने और बढ़ने' के प्राकृतिक दौर में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड की धरती पर जल्द गूंजेगी चीतों की दहाड़, एक ही जंगल में दिखेंगे देश के 4 बड़े शिकारी

8 से शुरू हुआ सफर 56 तक पहुंचा

भारत में चीतों को फिर से आबाद करने की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी, जब पहली खेप में 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। मात्र 4 साल के भीतर यह आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ा है:

  • कुल संख्या: 52 से बढ़कर अब 56 हो गई है।
  • भारत में जन्म: कुल 56 चीतों में से 36 चीतों का जन्म भारत की धरती पर ही हुआ है।
  • मौजूदा स्थिति: वर्तमान में 53 चीते कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं, जबकि 3 चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- भारतीय चीता प्रोजेक्ट के चार साल पूरे, अफ्रीकी देशों से ज्यादा जी रहे भारत में जन्मे चीते, डेढ़ गुना पहुंची दर