• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cheetah Project in MP: कूनो प्रबंधन ने बढ़ाई मादा चीता वीरा की निगरानी, दिन में चार बार टीम कर रही मॉनिटरिंग

कूनो नेशन पार्क में मादा चीता वीरा गर्भवती है। इसलिए आगामी दिनों में खुश खबर मिल सकती है। गर्भवती मादा चीता की देखरेख को लेकर कूनो प्रबंधन सजग है। इसल...और पढ़ें

By Suresh VaishnavEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 11:18:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Nov 2024 01:59:35 PM (IST)
Cheetah Project in MP: कूनो प्रबंधन ने बढ़ाई मादा चीता वीरा की निगरानी, दिन में चार बार टीम कर रही मॉनिटरिंग
कूनो के बाडा नंबर 8 में मादा चीता वीरा।

HighLights

  1. बाड़ा नंबर 8 में मादा चीता को रखा गया।
  2. चीता वीरा जल्द दे सकती शावकों को जन्म।
  3. डॉक्टरों की टीम लगातार रख रही है नजर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से इस माह के भीतर एक खुशखबरी फिर से मिलने की उम्मीद है। यह उम्मीद मादा चीता वीरा से मिलेगी, क्योंकि यह मादा चीता गर्भवती है और कभी भी वह बच्चों को जन्म दे सकती है। यही वजह है कि कूनो प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। बाड़ा नंबर 08 में रखी गई मादा चीता का डाक्टरों की टीम द्वारा दिन में चार बार मानिटरिंग की जा रही है।

naidunia_image

बता दें कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा गर्भवती हैं और जल्द ही मां बन सकती हैं। वीरा, दक्षिण अफ़्रीका से लाई गई हैं। वीरा, नर चीता पवन के साथ लंबे समय तक रही थी।

वीरा, कूनो में शावकों को जन्म देने वाली चौथी मादा चीता होंगी। वीरा की निगरानी के लिए 24 घंटे तीन लोगों की टीम लगाई गई है। उनके मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं। डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।


मादा चीता वीरा को कूनो नेशनल पार्क के बाड़ा नंबर आठ में रखा गया है। मादा चीता का प्रसव कभी भी हो सकती है इसलिए असहज महसूस कर रही है। पूरा कूनो पार्क प्रबंधन अलर्ट मोड पर बना हुआ है। कूनो प्रबंधन की माने तो इसी माह शावकों को जन्म देगी।

बता दें, कूनो नेशनल पार्क में तीन मादा चीता, ज्वाला, गामिनी और आशा ने कुल 17 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से 12 शावक अभी जीवित हैं और बड़े बाड़े मौजूद हैं। वीरा ऐसी चौथी मादा चीता होगी, जो भारत की धरती पर शावकों को जन्म देगी।

naidunia_image

- ये तो हम नहीं बता सकती है कि कब शावकों को जन्म देगी, लेकिन उसके शारीरिक गतिविधियों को देखकर लगता है कि वह जल्द ही मां बनने वाली है। हमारी टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है।

थिरूकुराल आर, डीएफओ, कूनो वन मंडल श्योपुर