• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क: रणथंभौर से ट्रैंकुलाइज कर कूनो लाया गया चीता केएपी-12, कल सीएम दो चीतों को करेंगे आजाद

दो दिन पहले ही कूनो की टीमों ने राजस्थान के झालाबाड़ और राजगढ़ इलाकों से लगे सीमा क्षेत्र से चीता केएपी-13 को ट्रैंकुलाइज कर वापस कूनो लाया था।

By Rajdil ShivhareEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:15:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:16:03 AM (IST)
कूनो नेशनल पार्क: रणथंभौर से ट्रैंकुलाइज कर कूनो लाया गया चीता केएपी-12, कल सीएम दो चीतों को करेंगे आजाद
नर चीता केएपी-12 को बेहोश करने के बाद हेल्थ चेकअप करती हुई कूनो नेशनल पार्क की टीम। सौजन्य: कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन

HighLights

  1. पिछले कई दिनों से आबादी क्षेत्र में मिल रही थी लोकेशन
  2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का श्योपुर दौरा 10 को
  3. लगातार निगरानी में हैं चीते

डिजिटल टीम, ग्वालियर। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने गुरुवार को नर चीता केएपी-12 को राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर नेशनल पार्क की सीमा से लगे गांव से ट्रैंकुलाइज कर वापस कूना लाया गया। पूरे आपरेशन में सीसीएफ उत्तम शर्मा और उनकी पूरी टीम शामिल रही।

चीता पूरी तरह सुरक्षित: सीसीएफ

सीसीएफ ने बताया कि चीता पूरी तरह सुरक्षित है। चीता पिछले साल पांच फरवरी को कूनो के खुले जंगल में छोड़ा गया था। कुछ दिन बाद वह रिजर्व जोन से निकलकर नर चीता केएपी-12 पिछले कई दिनों से राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर नेशनल पार्क में पहुंच गया था और पिछले चार दिनों से इसकी लोकेशन रणथंभौर पार्क से लगे इंसानी इलाकों में मिल रही थी, इससे मानव-चीता द्वंद्व की आशंका बढ़ गई थी।


बता दें कि, दो दिन पहले ही कूनो की टीमों ने राजस्थान के झालाबाड़ और राजगढ़ इलाकों से लगे सीमा क्षेत्र से चीता केएपी-13 को ट्रैंकुलाइज कर वापस कूनो लाया था। अब ग्वालियर के घाटीगांव इलाके में घूम रहे चीता केएपी-1 को वन विभाग की टीम द्वारा कूनो वापस लाया जा सकता है।

... कल दो चीतों को छोड़ा जाएगा

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 10 मई को दो दिवसीय प्रवास पर श्योपुर आ रहे हैं। यहां रात्रि विश्राम के बाद 11 मई को कूनो नदी के आसपास के खुले वन क्षेत्र में बोत्स्वाना से लागए गए दो चीतों को छोड़ेंगे।