
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। विजयपुर थाना इलाके के भुजपेरिया गांव में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपित ने फायरिंग कर दी। फरार बदमाश सेलू यादव और उसके भाई ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग की। 10-12 राउंड फायर करने की खबर सामने आई है।
पुलिस टीम पर हमला होने के बाद जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपित और उसके भाई को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी नहीं बता रही है। अधिकारियों ने घटना की पुष्टि नहीं की है। गांव में फायरिंग की खबर से सनसनी फैल गई है।