कूनो से नौरादेही भेजे जाएंगे 2 चीते: 7 अक्टूबर की विदाई की तैयारी तेज, सीएम की अनुमति का इंतजार
उम्मीद जताई जा रही है कि, सोमवार को अनुमति मिल जाएगी। अगर किसी वजह से अनुमति नहीं दी गई तो चीता शिफ्टिंग भी टाली जा सकती है?
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:14:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:20:06 PM (IST)
HighLights
- नर और मादा चीते के स्थानांतरण का रूट और समय तय
- मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही सुबह 7 बजे रवाना होगा काफिला
- कूनो में जल्द गूंज सकती है नए नन्हे मेहमानों की किलकारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से आगामी 7 अक्टूबर को 2 चीतों को नौरादेही भेजे जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कूनो प्रबंधन के अधिकारी चीतों को ट्रेंकुलाइज करने से लेकर उन्हें नौरादेही के लिए रवाना करने का समय और रुट भी तैयार कर चुके हैं। अब सिर्फ सीएम की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। रविवार रात 08 बजे तक चीता शिफ्टिंग के लिए सीएम के यहां से मंजूरी नहीं मिल सकी है।
उम्मीद जताई जा रही है कि, आज अनुमति मिल जाएगी। अगर किसी वजह से अनुमति नहीं दी गई तो चीता शिफ्टिंग भी टाली जा सकती है?
7 अक्टूबर को सुबह 7 बजे हो सकते है रवाना
यहां बता दें कि, चीता स्टीयरिंग कमेंटी के निर्णय के बाद कूनो से 4 चीतों को नौरादेही भेजा जाना तय हुआ है। शुरुआत में 7 अक्टूबर को एक नर और एक मादा सहित 2 चीतों को नौरादेही भेजा जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही हैं। अगर सीएम की अनुमति मिलती है तो 7 अक्टूबर को सुबह 7 बजे कूनो प्रबंधन के अधिकारी दोनों चीतों को लेकर नौरादेही रवाना हो जाएंगे।
उनका काफिला कूनो नेशनल पार्क के टिकटोली गेट से निकलेगा और सेसईपुरा होते हुए नौरादेही पहुंचेगा। उधर कूनो से आने वाली खुशखबरी का भी इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। जो मादा चीता प्रिग्नेंट है, उसका प्रसव का समय पूरा हो चुका है। अब कभी भी कूनो में नए शावकों का जन्म हो सकता है।
दो चीतों को आगामी 07 अक्टूबर को नौरादेही ले जाना तय हुआ है। अभी सीएम साहब के यहां से अनुमति आने का इंतजार किया जा रहा है, अनुमति आने के बाद ही क्लियर हो सकेगा कि, चीते 7 सितंबर को भेजे जाएंगे या नहीं। - उत्तमकुमार शर्मा, सीसीएफ, कूनो नेशनल पार्क