श्योपुर की युवती को याद है अपना पूर्वजन्म, कैंसर से हुई थी मौत, गले पर निशान, पुराना परिवार भी मानता बेटी
रिंझेंटा गांव में जन्मी रीना बताती है कि उनका एक भाई इसरो में नौकरी करता है, दूसरा घर रहता है।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 11:49:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 11:50:16 AM (IST)
युवती रीना।HighLights
- सवाईमाधोपुर के परिवार ने मानी पुनर्जन्म की बात
- गले पर कैंसर का निशान, पूर्व जन्म की पढ़ाई भी याद
- दोनों परिवारों का प्यार, लोगों में जानने की उत्सुकता
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। आपने अक्सर फिल्मों में ही पुनर्जन्म होने की कहानियां सुनी और देखी होंगी लेकिन, कभी हकीकत में किसी ऐसे सख्स से मुलाकात नहीं की होगी जिसका पुनर्जन्म हुआ हो, पर श्योपुर जिले के रिझेंटा गांव निवासी एक युवती का पुनर्जन्म हुआ है उसे पूर्व के जन्म की हर एक बात याद है।
उसका पूर्व जन्म का परिवार भी उसे अपनी बेटी मान रहा है। पूर्व जन्म में उसकी मौत कैंसर की वजह से हुई थी, जिसका निशान आज भी उसके गले में साफ दिखाई देता है।
रिंझेंटा गांव की रहने वाली रीना का है किस्सा
श्योपुर जिले के रिंझेंटा गांव में जन्मी रीना नाम की युवती बताती हैं कि, उन्हें पूर्व जन्म की हर एक बात याद है। उनका एक भाई इसरो में नौकरी करता है, दूसरा घर रहता है। उनकी पूर्व जन्म की मां आशा कार्यकर्ता है। पिता खेती करते हैं। जब वह तीन साल की थी, तब अपने पूर्व जन्म की बातों को याद करके अपने स्वजन से जिद करके राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के पीपल्दा रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने पूर्व जन्म वाले घर पहुंची थी, वहां उसने अपने माता-पिता और दो भाइयों को सारी बातें बताईं थी।
गले में है निशान
जिन्हें सुनकर उन्हें भी यकीन हो गया था कि, रीना का पुनर्जन्म हुआ है। उनकी मौत 2001 में कैंसर की वजह से हुई थी, जिसका गले में अभी भी निशान हैं।
पूर्व जन्म की सहेलियों से लेकर गांव वाले भी हैं याद
रीना बताती हैं कि, उन्हें पूर्व जन्म की अपनी सहेलियों से लेकर गांव वाले भी याद हैं। इस जन्म में वह स्कूल नहीं गई, लेकिन पूर्व जन्म की पढ़ाई की वजह से वह अभी भी अंग्रेजी तक पढ़ लेती हैं। रीना को अब दोनों परिवार दिलो-जान से प्यार करते हैं। वह कभी राजस्थान के पीपल्दी तो कभी श्योपुर के रिझेंटा गांव में रहती हैं।
लोग रहते हैं उत्सुक
पुनर्जन्म की घटना को सुनकर रीना से मिलकर लोग उनके पूर्व जन्म के बारे में जानने को बेहद उत्सुक रहते हैं। आए दिन उनके यहां कोई न कोई पूर्व जन्म की बातें जानने पहुंच ही जाता है। जिसका वह सरलता से जवाब देती हैं।