• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्‍योपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की नहीं लिखी रिपोर्ट, 160 किमी दूर चलकर एसपी के पास पहुंची

विजयपुर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट लिखने के बजाए आरोपित से राजीनामा करने का दबाव डाल रही है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 08 Aug 2018 07:11:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Aug 2018 07:18:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
श्‍योपुर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की नहीं लिखी रिपोर्ट, 160 किमी दूर चलकर एसपी के पास पहुंची

श्योपुर। एक ओर तो पूरे देश में दुष्कर्म के खिलाफ आंदोलन चलाए जा रहे हैं। स्वयंसेवी संगठन और राजनीतिक दल दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने एवं आरोपियों को मौत की सजा की मांग कर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी और विजयपुर पुलिस दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट लिखने के बजाए आरोपित से राजीनामा करने का दबाव डाल रही है।

4 अगस्त की रात हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट 4 दिन तक नहीं लिखी गई तो मजबूरी में पीड़िता ने अपने गांव खितरपाल (विजयपुर) से 160 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के नाम आवेदन दिया। साथ ही पीड़िता ने बताया कि आरोपित को डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया था, लेकिन थाने से उसे छोड़ दिया गया।


आवेदन के अनुसार पीड़िता के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। तभी से पीड़िता अपने ससुराल में रह रही है। 4 अगस्त को रात 12 बजे के करीब गांव का दबंग राजेश रावत घर में घुस आया और पीड़िता को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

आरोपित के घर से निकलते ही पीड़िता ने डायल-100 को फोन कर पुलिस बुलवा ली। रात में ही पीड़िता ने विजयपुर थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि, डायल-100 के साथ आए पुलिसकर्मियों ने आरोपित राजेश रावत को पकड़ लिया और उसे थाने ले आई थी।

पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के नाम पर औपचारिकता पूरी कर पीड़िता को घर जाने को कह दिया और बाद में आरोपित को भगा दिया। इसके बाद से ही पीड़िता अपने पिता के साथ विजयपुर थाने रिपोर्ट कराने के लिए चक्कर काटती रही। जब विजयपुर में रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वह एसपी को आवेदन देने जिला मुख्यालय पहुंच गई। जिला मुख्यालय पर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह की अनुपस्थिति में पीड़िता ने कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इनका कहना है

- मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले को पुलिस बचा रही है। मुझसे टीआई ने बोला की पीड़िता के ससुराल वालों ने राजीनामा कर लिया इसलिए आरोपित को छोड़ा है। तुम क्यों जबरदस्ती कर रहे हो। आरोपित पहुंच वाला है। उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा।

रेप पीड़िता का पिता

- मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई। मेरे पास शिकायत लेकर आएंगे तो मैं आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करूंगा। मेरे ऊपर आरोपित को बचाने के लगाए गए आरोप निराधार हैं।

जितेन्द्र नगाइच टीआई, विजयपुर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।