• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

श्योपुर में सड़क हादसा: ग्वालियर जा रहे सिख श्रद्धालुओं की ट्रॉली नॉनपुरा घाटी में पलटी, रोड पर मची चीख-पुकार, कई दबे

श्योपुर जिले में बड़ा हादसा। शिवपुरी हाईवे पर नॉनपुरा घाटी में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 02:37:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 02:37:39 PM (IST)
श्योपुर में सड़क हादसा: ग्वालियर जा रहे सिख श्रद्धालुओं की ट्रॉली नॉनपुरा घाटी में पलटी, रोड पर मची चीख-पुकार, कई दबे
श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

HighLights

  1. नॉनपुरा घाटी पर शिवपुरी हाईवे का है मामला
  2. धीरोली से ग्वालियर सिख संगत जा रहे थे लोग
  3. ट्रॉली के नीचे दबे कई लोग, मची चीख-पुकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। श्योपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवपुरी हाईवे पर नॉनपुरा घाटी में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे कई लोगों के दबे होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

धीरोली गांव से ग्वालियर जा रहे थे सिख श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, श्योपुर के धीरोली गांव से सिख समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्वालियर में सिख संगत में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अमावस्या के मौके पर ग्वालियर में सिख संगत का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए ये लोग जा रहे थे। इसी दौरान श्योपुर-शिवपुरी हाईवे पर नॉनपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई।


मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कराहल और सेसईपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई ट्रॉली को सीधा करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।