12.26 करोड़ रुपये से चमकेंगी श्योपुर की 7 ग्रामीण सड़कें, PMGSY के तहत होगा निर्माण
इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 08:48:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 08:48:51 AM (IST)
HighLights
- भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई थीं सड़कें
- पांच साल तक एजेंसी करेगी रखरखाव
- सात ग्रामीण मार्गों का होगा कायाकल्प
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। रेलवे प्रोजेक्ट और अन्य विकास कार्यों के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हुईं सात ग्रामीण सड़कों के दिन अब बदलने वाले हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इनके पुनर्निर्माण के लिए 12 करोड़ 26 लाख 3 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है।
इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
कलेक्टर शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में विभाग ने इन मार्गों के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव भेजे थे। पीएमजीएसवाय के महाप्रबंधक सतेंद्र चौहान के अनुसार, निर्माण पैकेज में पांच साल तक सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी की रहेगी।
इन मार्गों का होगा कायाकल्प
- मेवाड़ा-चकबमूलिया: 5.90 किमी, 1.91 करोड़ रुपये।
- धीरोली-फूलदा: 7.21 किमी, 1.93 करोड़ रुपये।
- श्योपुर-पाली रोड से भीकापुर: 4.30 किमी, 1.36 करोड़ रुपये।
- शिवपुरी-श्योपुर रोड से कैरका-सरजूपुरा: 12.80 किमी, 3.63 करोड़ रुपये।
- धौरीबावड़ी-दूबावली: 5.10 किमी, 97.06 लाख रुपये।
- गोरस-टेटरा रोड से धौरीबावड़ी: 2.87 किमी, 67.21 लाख रुपये।
- टेटरा-गोरस रोड से रघुनाथपुर: 7.65 किमी, 1.77 करोड़ रुपये।