• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्‍योपुर : अब बंजारा समाज की शराब से तौबा, बेचने और पीने पर जुर्माना

5 गांवों की सामूहिक महापंचायत में लिए गए निर्णय से समाज के लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 15 Mar 2018 06:53:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Mar 2018 07:45:37 AM (IST)
श्‍योपुर : अब बंजारा समाज की शराब से तौबा, बेचने और पीने पर जुर्माना

सोंईकलां। समाज सुधार की मुहिम में आदिवासियों के बाद अब बंजारा समाज ने भी शराब पीने व बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। 5 गांवों की सामूहिक महापंचायत में लिए गए निर्णय से समाज के लोगों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। अब समाज को कोई भी व्यक्ति शराब बनाते, पीते या बेचने पाया गया तो पहले उस पर जुर्माना करेंगे फिर भी नहीं सुधरा तो समाज से बाहर कर दिया जाएगा।

ग्राम रामबाड़ी, मल्हौत्रा, भीकापुर, हनुमानखेड़ी, सौभागपुरा के बंजारा समाज की महापंचायत में समाज सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए। इसमें शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों को स्कूल भेजने के साथ शराबबंदी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना मुख्यरुप से शामिल हैं। महापंचायत में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि बंजारा समाज को कच्ची शराब बनाने और उसका व्यवसाय करने के लिए जाना जाता है।


इस बदनामी के कलंक को दूर करने के लिए महापंचायत ने किसी भी गांव में शराब बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया हैं। अब समाज का कोई भी व्यक्ति कच्ची शराब बनाता या बेचता पकड़ा जाता है तो ऊपर 11 हजार स्र्पए का जुर्माना किया जाएगा। दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना दोगुना और तीसरी बार पकड़े जाने पर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। यह निर्णय शराब पीने वालों पर भी लागू होगा।

यह ही नहीं शराब के अलावा अन्य किसी तरह का नशा गांजा, भांग इत्यादि पर भी इसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बंजारा समाज के पटेल व प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। महापंचायत में लिए गए निर्णय से अवगत कराने के लिए समाज के पटेल पृथ्वी बंजारा, शंकर बंजारा, सुग्रीव बंजारा आदि ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर-एसपी को ठहराव की प्रति ज्ञापन के साथ उपलब्ध कराई है।