श्योपुर में परीक्षा देने आए बीएससी छात्र का पेड़ से लटका मिला शव, पैर जमीन से सटे; हाथ पर कट का निशान
मृतक की पहचान कराहल क्षेत्र के खिरखिरी निवासी खुशनिहाल जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार खुशनिहाल इंदौर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 07:15:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 07:15:52 PM (IST)
पेड़ पर बंधे फंदे पर लटका छात्र और उसके हाथ में काटे जाने के निशान। नईदुनियाHighLights
- इंदौर से परीक्षा देने लौटा था छात्र
- परिजनों ने जताया हत्या का संदेह
- पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। श्योपुर जेल के सामने डेंगदा-मोड़ूंगरी के पास मंगलवार को एक बीएससी छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। युवक परीक्षा देने के लिए श्योपुर आया था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक की पहचान कराहल क्षेत्र के खिरखिरी निवासी खुशनिहाल जाटव (22) पुत्र लकखू जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार खुशनिहाल इंदौर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और सोमवार को ही इंदौर से श्योपुर लौटा था।
परिजनों ने जताया संदेह
मंगलवार को उसका शव डेंगदा-मोड़ूंगरी नदी के पास पेड़ से लटका मिला। मौके की परिस्थितियों को लेकर परिजनों ने संदेह जताया है। उनका कहना है कि युवक के पैर जमीन से टिके हुए थे और हाथ पर कट का निशान भी था। ऐसे में परिजन इसे आत्महत्या नहीं मान रहे हैं।
कोतवाली टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि 22 वर्षीय युवक के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी