• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuno Sanctuary: पर्यटकों के लिए कूनों सेंक्चुरी के 6 अक्टूबर को खुलेंगे गेट, चीते भी आ सकते हैं नजर

कूनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए हर साल एक अक्टूबर को खुल जाता है। लेकिन इस साल बारिश से रास्ते खराब हो गए थे, जिसके चलते पार्क के गेट एक अक्टूबर को न...और पढ़ें

By Suresh VaishnavEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 02:24:41 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Oct 2024 09:33:07 PM (IST)
Kuno Sanctuary: पर्यटकों के लिए कूनों सेंक्चुरी के 6 अक्टूबर को खुलेंगे गेट, चीते भी आ सकते हैं नजर
कूनो नेशनल पार्क के खुलेंगे गेट, पर्यटक देख सकेंगे चीते। फाइल फोटो

HighLights

  1. कूनों में सभी तैयारियां पूरी, पार्क के तीनों गेट खोले जाएंगे
  2. जल्द ही खुले में छोड़े जाएंगे चीते, लेकिन अभी तारीख तय नहीं
  3. पार्क में तीन तरफ के प्रवेश द्वार, जहां से प्रवेश करेंगे पर्यटक

श्योपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। बारिश के मौसम के बाद कूनो सेंक्चुरी के गेट पर्यटकों के लिए खुलने वाले हैं। प्रबंधन 6 अक्टूबर को पार्क के तीनों गेट खोलेगा। इसके बाद पर्यटक कूनो नेशनल पार्क में घूम सकते हैं और यहां के वन्य जीवों को देख सकते हैं। अभी तो नहीं लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें चीते भी दिखाई दे सकते हैं। अभी चीतों को खुले में छोड़ने की तारीख को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। पार्क के गेटों को खोलने के लिए प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बता दें कि कूनो नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए हर साल एक अक्टूबर को खुल जाता है। लेकिन इस साल बारिश से रास्ते खराब हो गए थे, जिसके चलते पार्क के गेट एक अक्टूबर को नहीं खोले गए थे। एक दिन पहले ही पार्क प्रबंधन ने यह सूचना जारी कर दी थी कि रास्तों के बारिश से खराब होने के चलते गेट नहीं खोले जाएंगे, लेकिन पिछले कुछ दिन से मौसम के साफ रहने से रास्ते ठीक हो गए हैं, जिसके बाद पार्क प्रबंधन ने गेट खोलना तय कर लिया है। माना जा रहा है कि छह अक्टूबर रविवार को टिकटोली, पीपलबाड़ी और अहेरा गेट खोल दिया जाएगा।


कुछ दिन में छोड़े जाएंगे चीते

अभी चीते बाड़े में हैं। इन्हें खुले में नहीं छोड़ा गया है। लेकिन अब पार्क के अंदर पहने वाले नालों व नदियों में पानी कम रह गया है। इसलिए प्रबंधन चीतों को खुले में छोड़ने पर विचार कर रहा है। चीतों में खुले में छोड़ने को लेकर जल्द ही तारीख तय हो जाएगी। यानि एक सप्ताह के अंदर पर्यटकों को पार्क में चीते भी इधर उधर कुलाचें मारते हुए देख सकते हैं।

पार्क को छह अक्टूबर को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। यदि सभी स्थितियां ठीक रहीं तो पार्क के गेटों को खोल दिया जाएगा। साथ चीजों को खुले में छोड़ने का अभी को निर्णय नहीं हुआ है।

-आर थिरुकुराल, डीएफओ कूनो नेशनल पार्क