• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते गांव में घुसे, गाय के सामने बछड़े को बनाया शिकार

Tigers Attacks Bolf: कूनो से गांव पहुंचे दो चीतों ने घर के सामने बंधे बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कूनो सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा न...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 01:28:41 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 01:42:19 PM (IST)
कूनो नेशनल पार्क से निकले चीते गांव में घुसे, गाय के सामने बछड़े को बनाया शिकार
चीतों ने गांव में बछड़े को बनाया शिकार, बेबस गाय देखती रह गई

HighLights

  1. कूनो से निकले चीते गांव पहुंचे।
  2. घर के सामने बछड़े पर हमला।
  3. मॉनिटरिंग टीम ने चीते भगाए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क की सीमा लांघकर दो चीतों ने बुधवार सुबह कराहल जनपद की ग्राम पंचायत जाखदा के ग्राम हसनपुर में दहशत फैला दी। दोनों चीते खेतों के रास्ते होते हुए सीधे आबादी क्षेत्र में दाखिल हो गए और पप्पू पटेलिया के घर के सामने बाड़े में बंधे एक बछड़े पर हमला कर दिया।

गांव में मचा हड़कंप

यह घटना तब हुई जब अधिकांश ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन अचानक चीख-पुकार और जानवरों की हलचल ने गांव में हड़कंप मचा दिया। चीतों का यह हमला इतना अचानक और भयावह था कि बछड़े के पास रस्सी से बंधी उसकी मां गाय कुछ नहीं कर सकी। वह बेबस होकर यह मंजर देखती रही, जिससे ग्रामीण भावुक और विचलित हो उठे।


naidunia_image

पीड़ित को मुआवजा

कूनो सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया की जिस ग्रामीण के बछड़े का शिकार किया है उसे मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही कूनो की मॉनिटरिंग टीम ने दोनों चीतों को ट्रैक कर गांव से बाहर खदेड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर दरार दिखी तो दौड़कर स्टेशन पहुंचे किसान, एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर बचा ली यात्रियों की जान